फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Neema Dadri honored for her outstanding work at the National Seminar

Charkhi Dadri News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय संगोष्ठी में नीमा दादरी को मिला सम्मान

Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Neema Dadri honored for her outstanding work at the National Seminar
सम्मान प्राप्त करते हुए सचिव डॉ. कृष्ण वर्मा व डॉ. संजीव मड़िया।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बिहार के मोतीहारी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी नीमाकॉन-2025 में चरखी दादरी नीमा नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

नीमा चरखी दादरी के प्रधान डॉ. विजय शर्मा व उप प्रधान डॉ. संजय फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार सहित नेपाल एवं अन्य राज्यों के चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

नीमा दादरी सचिव डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रमोद कुमार, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, उप महापौर लालबाबू गुप्ता, नीमा केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनायक तेम्भूरनिकर, महासचिव डॉ. परविंदर बजाज एवं कोषाध्यक्ष डॉ. शांतिलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह में नीमा चरखी दादरी को गत दिनों आयुर्वेद दिवस, विश्व बवासीर दिवस व एड्स दिवस पर जन सामान्य जनचेतना अभियान जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दादरी इकाई को नीमा केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुलकर्णी व महासचिव डाॅ. परविंद्र बजाज ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नीमा सेंट्रल काउंसिल द्वारा गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर मेगा सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें दादरी नीमा ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया था।


समारोह में नीमा दादरी सचिव डॉ. कृष्ण वर्मा और एक्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. संजीव मड़िया ने सम्मान प्राप्त किया।
नीमा दादरी उप सचिव डॉ. सुरेंद्र डाला, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय वशिष्ठ ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी व इसी तरह से आगे भी जनकल्याणकारी नीतियों पर काम करते रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed