फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Need of facility in Ward-21

Charkhi Dadri News: वार्ड-21 में पक्की गलियों और स्ट्रीट लाइटों की दरकार

Mon, 11 Mar 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Need of facility in Ward-21
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-21 में अधिकतर गलियां कच्ची हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर चलना मुश्किल है। स्ट्रीट लाइटों की कमी भी लोगों को अखर रही है। लोग लंबे समय से सुविधाओं की कमी और समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। अधिकारियों से कई बार लगाई गई गुहार भी बेअसर रही है। अब उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस वार्ड की आबादी करीब साढ़े चार हजार है। वार्ड की कई कॉलोनियों में करीब 40 गलियां कच्ची हैं। इनमें से ज्यादातर गलियां बाहरी कॉलोनियों की हैं। इन कॉलोनियों का वैध न हो पाना भी बड़ी समस्या है। इन कच्ची गलियों में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड में करीब पांच गलियों के पुनर्निर्माण की दरकार है।
विज्ञापन

इस वार्ड की पतासा वाली गली, तंबाकू फैक्टरी, पूर्व पार्षद और टैगोर स्कूल सहित सात गलियों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। वार्ड में पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। इस कारण गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी स्ट्रीट लाइटों की कमी दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले : अधिकारी समस्याओं पर ध्यान दें तो मिले राहत
वार्ड की कच्ची गलियों में पेयजल लाइन तो बिछ गई है, लेकिन सीवर लाइन नहीं डली है। इस कारण गलियों का निर्माण अटका पड़ा है। अगर अधिकारी ध्यान दें तो समस्याओं से निजात मिल सकती है। -आनंद, वार्ड-21
गली में पिछले छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। सीवर का दूषित पानी गलियों में भर जाने से छोटे बच्चे घर के बाहर खेल भी नहीं पाते। वहीं, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे यहां गिरकर घायल हो रहे हैं। - वीरेंद्र यादव।

स्ट्रीट लाइट न होने से दिन ढलने के साथ ही अंधेरा छा जाता है। गली में अंधेरा छाने से कोई अज्ञात व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो सकता है। लाइटों की कमी भी दूर नहीं हो सकी है। -सुनील कलकल।
वार्ड में जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद कार्यालय में जाकर लोग लिखित, मौखिक शिकायत दर्ज करवा चुके है। लेकिन किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। - अब्बास अंसारी, वार्डवासी।

पिछले 20 माह के दौरान वार्ड की तीन गलियों में कुछ मरम्मत का कार्य करवाया गया है। पांच नालियों पर लोहे के जाल लगवाए गए हैं। अभी डीएमसी को दिए गए मांगपत्र में सभी कच्ची गलियों में सीवर लाइन समेत तीन नई गलियों के निर्माण को मंजूर करवाया गया है। - मंजू पहल, पार्षद, वार्ड-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed