फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Need of dark room, still waiting for X-ray facility

Charkhi Dadri News: डार्क रूम की दरकार, एक्स-रे सुविधा का अभी इंतजार

Sat, 27 Jan 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Need of dark room, still waiting for X-ray facility
गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कक्ष जिसमें नई एक्स-रे मशीन रखी गई है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के झोझूकलां और गोपी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित किए दो माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा शुरू नहीं हुई है। यहां एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए डार्क रूम की दरकार है और स्थानीय अधिकारी अब तक इसकी व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। इसके चलते बाढड़ा क्षेत्र के मरीजों को 40 से 45 किलोमीटर की और झोझूकलां क्षेत्र के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की भागदौड़ करनी पड़ रही है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नववर्ष से एक्स-रे सुविधा शुरू करने का दावा किया था। दावा से 27 दिन ऊपर बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। दोनों सीएचसी पर एक्स-रे मशीन तो स्थापित की जा चुकी हैं, लेकिन इनकी सुविधा डार्करूम तैयार होने के बाद ही मरीजों को मिल सकेगी। अगर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग गोपी और झोझूकलां समेत बौंदकलां में एक्स-रे सुविधा शुरू कर देता है तो सीधे तौर पर तीन लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


नवंबर में पहुंची थी एक्स-रे मशीन
नवंबर ही झोझूकलां और गोपी सीएचसी के लिए एक्स-रे मशीन पहुंच गई थी। दो मशीनों को गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में विभाग स्थापित करवा चुका है। ये मशीन बिना सीआर सिस्टम की हैं और इसके चलते इनसे एक्स-रे सुविधा शुरू करने से पहले विभाग को डार्क रूम बनाना होगा। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने इस संबंध में दोनों सीएचसी के एसएमओ को डेढ़ माह पहले ही निर्देश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बौंदकलां सीएचसी को मिलेगी सीआर सुविधा युक्त मशीन
बौंदकलां सीएचसी को जो एक्स-रे मशीन अलॉट हुई है वो सीआर सिस्टम से लैस है। इसके चलते यहां डार्करूम की आवश्यकता नहीं पड़ेगा और डिजिटल रिपोर्ट ही मरीजों को मिलेगी। बौंदकलां सीएचसी में भी मरीज कई वर्षों से एक्स-रे सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।


सिविल अस्पताल का कम होगा कार्यभार, जल्दी आएगी मरीजों का नंबर
जिले में सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां ज्यादा कार्यभार रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं और दो सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का कार्यभार कम होगा।


वर्जन:
झोझॅकलां व गोपी सीएचसी में एक्स-रे मशीन का स्टेट्स पता किया जाएगा। अगर मशीनें चालू नहीं हुई हैं तो जल्द ही डार्क रूम की व्यवस्था करवाकर मरीजों के लिए ये सुविधा शुरू करवा दी जाएगी। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी





एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए डार्क रूम की जरूरत है। इसके लिए सामान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। सामान पहुंचते ही डार्क रूम तैयार कर मरीजों के लिए एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. भूपेंद्र सांगवान, एसएमओ, गोपी सीएचसी


फोटो 18
गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कक्ष जिसमें नई एक्स-रे मशीन रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed