फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NCC cadet Chanchal was honored for being the best commander

Charkhi Dadri News: बेस्ट कमांडर बनने पर एनसीसी कैडेट चंचल को सम्मानित किया

Fri, 27 Jun 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
NCC cadet Chanchal was honored for being the best commander
गांव ढाणी फोगाट राजकीय कन्या स्कूल की एनसीसी कैडेट्स एएनओ के साथ। 
चरखी दादरी। द्वितीय कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक में 16 से 25 जून तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) आयोजित किया गया। इसमें गांव ढाणी फोगाट स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी कैडेट चंचल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्नल अमित मैथ्यू के निर्देशन में आयोजित एटीसी में स्कूल के 23 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें आठ महाविद्यालयों और 12 विद्यालयों के 550 कैडेट्स शामिल हुए। शिविर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) जागृति के नेतृत्व में विद्यालय की कैडेट्स ने ड्रिल में प्रथम के साथ खो-खो, क्विज और पब्लिक स्पीकिंग में द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय की कैडेट चंचल को श्रेष्ठ कमांडर के लिए स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इस उपलब्धियों के लिए कैडेट्स और एएनओ जागृति को प्राचार्या सावित्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर काॅलोनी के सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसीचरखी दादरी। शंकर काॅलोनी की गली संख्या छह में सीवर व्यवस्था को ठीक करने पर सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। निवासी कल्याण संघ (आरडब्लूए) विद्या विहार कार्यकारिणी के सदस्य बलराज फोगाट ने सफाई योद्धाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को मिठाई खिलाई गई। फोगाट ने कहा कि यह कर्मचारी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुविधा के लिए सीवर मैन होल में प्रवेश करते हैं। इसलिए सबको मिल-जुलकर सफाई योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय-समय पर खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी सलाह दी। फोगाट ने आम जनमानस से घरों का कचरा नगर परिषद के वाहन में ही डालने और पाॅलिथीन बैग का इस्तेमाल न करने की अपील की क्योंकि पॉलिथीन सीवर ठप करने का प्रमुख कारण बन रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष बक्शीराम सैनी, उपाध्यक्ष संदीप फोगाट और सुपरवाइजर शहर में सफाई के प्रति विशेष ध्यान दे रहे हैं। आरडब्लूए कार्यकारिणी के प्रधान सतीश बजाज, प्रबंधक राजपाल, सदस्य प्रवीन, पंकज, सोमवीर जाखड़, पवन, बॉबी और संजय सोनी ने बलराज की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed