{"_id":"689a20a61aad56ca9508e41d","slug":"national-bal-prize-applications-upto-15-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142487-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक आवेदन
Mon, 11 Aug 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
- पहले 31 जुलाई निर्धारित की गई थी आवेदन की अंतिम तिथि, दो श्रेणियों में 25 बच्चों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए awards.gov.in पर 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय सत्र की उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है और वह 18 वर्ष से कम आयु का है, वह इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।
बाल पुरस्कार को बाल वीरता पुरस्कार वह बाल उत्कृष्टता पुरस्कार की दो श्रेणियाें में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियाें में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। बच्चे ने जिस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है, वह उपलब्धि आवेदन की अंतिम तिथि के दो वर्ष के अंदर की होनी चाहिए।