फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Narcotics team recovered 16 kg sulfa from the field

नारकोटिक्स टीम ने खेत से बरामद किया 16 किलोग्राम सुल्फा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Narcotics team recovered 16 kg sulfa from the field
चरखी दादरी। नारकोटिक्स टीम ने गोठडा निवासी एक व्यक्ति की निशानदेही पर खेत से 16 किलो 166 ग्राम सुल्फा बरामद किया है। यह बरामदगी चार दिन की रिमांड अवधि के दौरान हुई। रिमांड का समय पूरा होने और बरामदगी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। करीब बीस दिन पहले रोहतक नारकोटिक्स टीम ने उसके साथी गोठडा निवासी सत्यवान को सुल्फा समेत पकड़ा था। पूछताछ के दौरान ही उसने दूसरे आरोपी का नाम उजागर भी किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत 30 अक्तूबर को रोहतक नारकोटिक्स टीम ने गोठडा निवासी सत्यवान को 6 किलो 150 ग्राम सुल्फा समेत उसके गांव से गिरफ्तार किया था। दादरी सदर थाने में आरोपी सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सत्यवान ने बताया कि उसने सुल्फा गोठडा निवासी सोमबीर से खरीदा था। इसके बाद नारकोटिक्स टीम ने गत 16 नवंबर को गोठडा में दबिश देकर आरोपी सोमबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमबीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान सोमबीर ने बताया कि सुल्फा उसने खेत में रखा हुआ है। आरोपी के इस खुलासे के बाद टीम उसे लेकर खेत में पहुंची। वहां से टीम 16 किलो 166 ग्राम सुल्फा बरामद कर लिया। आरोपी सोमबीर के खिलाफ भी सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed