{"_id":"672db4d78a987dd058053e28","slug":"narcotics-team-caught-smuggler-from-nandishala-in-dadri-recovered-150-grams-of-hashish-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: नारकोटिक्स टीम ने नंदीशाला से तस्कर दबोचा, 150 ग्राम चरस बरामद; इमलोटा निवासी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: नारकोटिक्स टीम ने नंदीशाला से तस्कर दबोचा, 150 ग्राम चरस बरामद; इमलोटा निवासी है आरोपी
Fri, 08 Nov 2024 12:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:21 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टीम एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में शहर के जनता कॉलेज रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि इमलोटा निवासी जयभगवान मादक पदार्थ बेचता है और इस समय वो शहर की अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थित नंदीशाला में है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने दादरी शहर की नंदीशाला से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमलोटा निवासी जयभगवान के रूप में हुई और उससे 150 ग्राम चरा बरामद हुई। दादरी शहर पुलिस थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टीम एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में शहर के जनता कॉलेज रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि इमलोटा निवासी जयभगवान मादक पदार्थ बेचता है और इस समय वो शहर की अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थित नंदीशाला में है। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम नंदीशाला पहुंची तो वहां जयभगवान नामक शख्स मौजूद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने वार्ड-20 निवासी सतीश को जांच में शामिल किया और राजपत्रित अधिकारी के तौर पर आबकारी एवं काराधान निरीक्षक दयानंद को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जयभगवान की तलाशी ली गई तो जेब से 150 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन