फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   naosainik died by desease

Charkhi Dadri News: नाैसैनिक की बीमारी से मौत, राजकीय सम्मान से विदाई

Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
naosainik died by desease
नेवी जवान को अंतिम विदाई देते नेवी की टुकड़ी व पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते विधायक उमेद पात
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढडा। गांव लाड निवासी नेवी के जवान मनोज कुमार का बीमारी के कारण 10 मई को निधन हो गया। वह 28 वर्ष के थे। एक माह से दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थे। पार्थिव शरीर रविवार शाम को गांव में पहुंचा जहां राजकीय सम्मान से दाह संस्कार किया गया।
इस दौरान युवाओं ने मनोज कुमार अमर रहे, हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। इंडियन नेवी की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर छह राउंड फायर दागकर अंतिम सलामी दी। मनोज कुमार के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह दो बहनों के इकलौता भाई थे। गांव में सूचना मिलते ही मातम छा गया।
विज्ञापन

गांव लाड निवासी मनोज कुमार वर्ष 2017 में भारतीय नेवी में भर्ती हुए थे। कुछ समय से दिल्ली नेवी मुख्यालय में तैनात थे। एक माह पूर्व हेपेटाइटिस सी की चपेट मेंआने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 10 मई को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सूचना सुबह मिली। इसके बाद दोपहर बाद पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सरपंच प्रद्युम्न शर्मा, पंच राजेश कुमार, पटवारी ध्यान सिंह मान, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि जवान मनोज कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 28 वर्ष के थे। एक माह से दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थे।
शाम को गांव में राजकीय सम्मान से दाह संस्कार किया गया। नेवी जवान का एक पांच साल का बेटा है। वहींए घटना के बाद पूरे गांव में शोकाकुल माहौल बना हुआ है। भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि भारत का युवा सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा सुरक्षा या आपात स्थिति में अपना सर्वोच्च बलिदान देने से पीछे नहीं हटता।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी संवेदना प्रकट की। उनके पार्थिव शरीर को उनके चचेरे भाई अनिल कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार पर भाजपा विधायक उमेद पातुवास, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी, भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा, कृष्ण कुमार, राजेश मान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed