फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   naina bansilal son badhda

देवीलाल परिवार की बहू नैना ने बंसीलाल के बेटे महेंद्रा को 13736 वोटों से हराया

Fri, 25 Oct 2019 05:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
naina bansilal son badhda
चरखी दादरी जिले की बाढड़ा सीट पर जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला विजयी रहीं। देवीलाल परिवार की बहू नैना ने बंसीलाल के बेटे एवं बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह महेंद्रा को 13736 वोटों से हराया। नैना पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहीं, जो आखिरी 18वें राउंड तक जारी रही। नैना को 52809, जबकि महेंद्रा को 39073 वोट मिले। इधर, भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी 32981 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने बाढड़ा से 2014 का चुनाव जीतने वाले सुखविंद्र मांढ़ी को दोबारा से मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक और बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जजपा ने नैना चौटाला को मैदान में उतारकर बाढड़ा विधानसभा को हॉट सीट बना दिया था। यहां मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा था, लेकिन नैना ने 13736 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। इनेलो के प्रत्याशी विजय पंचगांवा 2159 वोट ही प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने पहले से लेकर आखिरी राउंड तक कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को पछाड़े रखा। एक रांउड को छोड़कर बाकी सभी 17 राउंड में नैना को ढाई हजार से अधिक वोट मिले। सबसे अधिक वोट उन्हें पहले राउंड में ही मिले। पहले राउंड में नैना को 3854, रणबीर महेंद्रा को 2654 और सुखविंद्र को 2052 वोट मिले। चौथे राउंड में सुखविंद्र दूसरे नंबर पर आ गए और महेंद्रा तीसरे पर खिसक गए। चौथा राउंड पूरा होने तक नैना चौटाला 13187 वोट लेकर पहले, भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी 8173 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर महेंद्रा 7465 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आठवां राउंड पूरा होने तक नैना को 23693 वोट मिले और उन्होंने पहला स्थान बरकरार रखा। वहीं, आठवां राउंड पूरा होने तक महेंद्रा 15596 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी 12908 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए। मतगणना पूरी होने पर नैना 52809 वोटों के साथ पहले, रणबीर महेंद्रा 39073 वोटों के साथ दूसरे और सुखविंद्र मांढ़ी 32981 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने इनेलो के प्रत्याशी को पछाड़ा
बाढड़ा सीट पर बसपा प्रत्याशी ने इनेलो प्रत्याशी से अधिक वोट प्राप्त किए। इनेलो ने विजय पंचगांवा को मैदान में उतारा था, जबकि बसपा ने शिव कुमार को अपना प्रत्याशी चुना था। इनेलो प्रत्याशी विजय पंचागांव को 2159 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी शिव कुमार को 2926 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी को इनेलो प्रत्याशी से 767 वोट अधिक मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed