फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Naib Saini will come to Dadri on April 30 for the first time after becoming the Chief Minister: Manish Grover

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 30 अप्रैल को दादरी आएंगे नायब सैनी : मनीष ग्रोवर

Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini will come to Dadri on April 30 for the first time after becoming the Chief Minister: Manish Grover
 भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करता वक्ता। 
चरखी दादरी। कलस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर और वित्त मंत्री जेपी दलाल ने वीरवार को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें दादरी विधानसभा में 30 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र परमार को रैली संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे। मनीष ग्रोवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी मजबूती के साथ शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत आने वाली 30 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दादरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद 30 अप्रैल को पहली बार दादरी आएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जिला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, बबीता फौगाट सुनीता दांगी, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, डॉ. बलवान सांगवान, जिला महामंत्री रवि गर्ग, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया व दीपक रानीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed