फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

किसान हितों की रक्षा करना इनेलो की प्राथमिकता : ओपी चौटाला

Sun, 29 Jan 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
NA
बाढड़ा में पहुंचे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला। संवाद
बाढड़ा। पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उनके लिए किसान हितों की रक्षा ही प्राथमिकता है। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल ने आजादी से लेकर अंतिम सांस तक सदैव गरीब ,किसान, मजदूर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। जब-जब देश की राष्ट्रीय राजनीति में मनमानी चली तो बड़े दलों को एक छत के नीचे लाकर एक कुशल मार्गदर्शक बनकर इतिहास रचने का काम किया। ओमप्रकाश चौटाला इनेलो कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में फिर गरीब तबके का शोषण हो रहा है जिसके लिए इनेलो पदयात्रा निकाल कर भारत की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलते हुए पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है लेकिन भाजपा सरकार देश के पेट भरने वाले इस वर्ग का शोषण कर रही है। आज पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषक तबके से भूमि छिनी जा रही है वहीं, पहाड़ी खनन, जल व बड़े कारखानों सहित सार्वजनिक संसाधनों को प्राइवेट कंपनियों के पास गिरवी रखकर सपनों की दुनिया में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अब जागरूकता से काम लेना होगा।
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, हलकाध्यक्ष सत्यवान, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट दरियाव सिंह, प्रदेश सचिव आनंद श्योराण,महिला सैल जिलाध्यक्ष कांता श्योराण, भूतपूर्व सैनिक सैल अध्यक्ष सूबेदार कृष्ण श्योराण, कार्यालय प्रभारी रामौतार बाढड़ा, प्रेस प्रवक्ता संत श्यामकलां, पहलवान विरेंद्र बडराई, ऊधम सिंह, धर्मबीर गोदारा, बंसी डांडमा, राजेश बाढड़ा, राहुल बादल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed