फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: किसी का मकान दूसरे के प्लॉट में दर्शाया तो किसी भू-मालिक का नाम ही नहीं चढ़ाया

Sat, 28 Jan 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
NA
प्रॉपर्टी आईडी की खामियां के लिए लगाए गए शिविर का निरीक्षण करते ईओ राजेश वर्मा। संवाद
चरखी दादरी। प्रॉपर्टी आईडी की खामियां लोगों के गले की फांस बनी हुई हैं। त्रुटियां भी ऐसी हैं कि लोगों के सिर चकराए हुए हैं। आलम ये है कि किसी का मकान किसी के प्लॉट में ही मानकर प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है तो किसी भूमि के मालिक का नाम ही प्रॉपर्टी आईडी से गायब है। लोग अब इन त्रुटियों को दूर कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की अगर बात करे तो प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी करीब 120 शिकायतें आई, जिनमें से से 40 का समाधान मौके पर ही हो गया।
विज्ञापन

दादरी शहर की अगर बात करे तो करीब 30 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसके लिए शहर में सर्वे हुआ था। सर्वे की खामियों के चलते प्रॉपर्टी आईडी बनाने में त्रुटियां हो गईं। इन त्रुटियां को ठीक कराना लोगों के लिए सिरदर्द बना है। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार करीब पांच हजार आईडी का डाटा मिसमैच है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों के संज्ञान में यह मामला लाया जा चुका है। अब सरकार की ओर से ही नगर परिषद अधिकारियों को तीन दिन तक विशेष शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी संबंधी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिवसीय शिविर की शुरूआत शुक्रवार से हुई है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर लगाकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधी समस्याएं सुनी जाएंगी। वहीं, पहले दिन की स्थिति की अगर बात करे तो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड़ में नगर परिषद के पास 100 शिकायतें पहुंची। अगले दो दिनों में शिकायतों की संख्या दोगुना से ज्यादा पहुंचने की संभावना है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो वो इन्हें ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 60 शिकायतें ऑफलाइन तो 60 आईं ऑनलाइन
शिविर के पहले दिन नगर परिषद के पास 60 शिकायतें ऑनलाइन मोड में तो 60 ऑफलाइन मोड में आईं। इनमें से 80 शिकायतों का समाधान अभी लंबित हैं। ज्यादातर शिकायतें नाम कटवाने या बदलवाने, क्षेत्र ज्यादा दर्शाने और टैक्स ठीक कराने संबंधी रही।
जानिये...कैस लोग भुगत रहे खामियाजा
केस:1- 80 गज का प्लॉट बना डाला 550 गज का
मेरे 80 गज के प्लॉट को प्रॉपर्टी आईडी में 550 गज दर्शाया गया है। पड़ोस में बने मकान को भी मेरे ही प्लॉट में जोड़कर आईडी बना दी गई है। इस गलती से भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसे ठीक कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय आया हूं।
-ओमप्रकाश, दादरी
केस:2- टैक्स भरने के बाद भी दिखाया जा रहा बकाया
हमने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया है। इसके बावजूद 10 हजार का प्रॉपर्टी टैक्स हमारी तरफ बकाया दिखाया गया है। अधिकारी कह रहे हैं कि एनडीसी पोर्टल के जरिये ही यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। नगर परिषद कार्यालय में इस खामी को दुरुस्त कराने पहुंचा हूं।
-दीपक, दादरी
केस:3- प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज नहीं किया मेरा नाम
प्रॉपर्टी आईडी तो हमारी बन गई है, लेकिन मेरा नाम नहीं चढ़ाया गया है। इस खामी के चलते बेहद परेशान हूं। पहले भी दो-तीन चक्कर लगा चुका हूं लेकिन बात नहीं बन पाई। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि दूर कराने के लिए आया हूं।
-विनोद, दादरी
केस:4- शहर में मकान, प्रॉपर्टी आईडी ही नहीं बनी
मेरा शहर में मकान है जबकि प्रॉपर्टी आईडी बनी ही नहीं है। नगर परिषद कार्यालय आने पर पता चला कि सर्वे के दौरान हुई चूक से ऐसा हुआ है। अब नगर परिषद कार्यालय में अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने आया हूं। यह खामी अब काफी भारी पड़ रही है और चूक से बेहद परेशान हूं।

सतीश, दादरी
तीन दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन करीब 100 शिकायतें आईं जिनमें से 40 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। जो शिकायतें लंबित हैं उनका निपटान भी जल्द कर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि जिनकी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां हैं वो शनिवार और रविवार को कैंप में पहुंचकर इन्हें दूर करवा लें।
-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed