फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: अनुवीर को शामिल कर जिला परिषद की प्रधानी पर भाजपा का पलड़ा भारी

Sat, 21 Jan 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
NA
चरखी दादरी। दादरी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर शुक्रवार को बड़ी राजनैतिक हलचल हुई है। शुक्रवार को पंचकूला में वार्ड-11 से जिला पार्षद अनुवीर ने भाजपा ज्वाइन कर ली। जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार हाईकमान के सामने भाजपा समर्थित पांच और जिला पार्षदों को लेकर पहुंचे। इसके साथ ही छह पार्षदों के साथ पंचकूला पहुंचकर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा समर्थित चेयरमैन बनने के लिए हाईकमान को आश्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी में पहली बार जिला परिषद का चुनाव हुआ है। 11 वार्डों से पार्षद चुने जा चुके हैं, लेकिन चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। चेयरमैन पद के लिए दो तारीख दी जा चुकी हैं, लेकिन दोनों ही तारीख पर एक भी पार्षद चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। गत 18 जनवरी को दूसरी बार प्रशासन को चुनाव स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन

उस दौरान चर्चाएं थी कि भाजपा और जजपा के पास पांच-पांच पार्षद हैं और चेयरमैन चुनने के लिए दोनों को एक पार्षद की दरकार है। यहां तक सोशल मीडिया पर चली डेढ़ करोड़ तक की बोली लगने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। प्रशासन ने 18 का चुनाव स्थगित 23 जनवरी की अगली तारीख दी थी और उससे तीन दिन पहले ही अनुवीर का भाजपा ज्वाइन करना इशारा है कि भाजपा पदाधिकारी गोटियां फिट करने में कामयाब रहे। जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने शुक्रवार को पंचकूला में मनदीप डालावास, सुनील इंजीनियर, पार्षद प्रतिनिधि सोनू साहूवास और पार्षद अशोक थालो व सुभाष की मौजूदगी में अनुवीर को भाजपा ज्वाइन करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चेयरमैन बना तो पंचायत समिति की पांचों सीटों पर होगा कब्जा
भाजपा पदाधिकारियों का दावा है कि चेयरमैन शत-प्रतिशत भाजपा का बनेगा। ऐसा अगर हुआ तो फिर जिले में पंचायत समिति की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। दादरी में चार खंड पंचायत समितियां हैं जिनके प्रधान और उप-प्रधान भाजपा समर्थित ही बने हैं। मौजूदा समीकरण जिला परिषद चेयरमैन को लेकर भी ये ही बयां कर रहे हैं।
- एक महिला पार्षद के लापता होने की भी चर्चा
दूसरी ओर चर्चाएं हैं कि एक महिला पार्षद भी पिछले तीन दिनों से लापता है। वो 18 जनवरी को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दादरी आई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। हालांकि इस बात की परिजनों या पुलिस से पुष्टि नहीं हो पाई।
- ये हैं 11 जिला पार्षद
वार्ड-1 से मोहित साहू, वार्ड-2 से लक्ष्मी देवी, वार्ड-3 से रविंद्र सांगवान, वार्ड-4 से श्यामलाल, वार्ड-5 से रमेश कुमारी, वार्ड-6 से सुनील इंजीनियर, वार्ड-7 से शर्मिला, वार्ड-8 से मनदीप, वार्ड-9 से नीलम, वार्ड-10 से निशा कुमारी और वार्ड-11 से अनुवीर जिला पार्षद हैं।

अनुवीर के भाजपा ज्वाइन करने के बाद भाजपा समर्थित छह जिला पार्षद हो गए हैं। इससे स्पष्ट है कि चेयरमैन भाजपा का ही बनेगा। शुक्रवार को पंचकूला में अनुवीर को भाजपा ज्वाइन कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।
सतेंद्र परमार, जिला अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed