फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: बिन अनुमति बॉयलर चलाने पर मिल संचालकों को दिए नोटिस, डेयरी की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
NA
ऑयल मिल में लगा बॉयलर।  संवाद
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में शुक्रवार दोपहर मार्केट कमेटी और प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों ने जिले की विभिन्न ऑयल मिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार ऑयल मिल और एक दुग्ध डेयरी में बिना अनुमति के बॉयलर चलता मिला। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से मालिकों को नोटिस दिए गए। वहीं, एक ऑयल मिल में तो सरसों की मार्केट फीस चोरी का मामला भी पकड़ में आया।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि दादरी जिले की ऑयल मिलों में बिन अनुमति के बॉयलर चलाए जा रहे हैं। इस आधार पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग टीम, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से नवनीत और मार्केट कमेटी सहसचिव विकास कुमार को साथ लेकर सबसे पहले चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिलों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुंज ऑयल मिल पर एक बॉयलर बिना अनुमति चलता मिला। प्रदूषण विभाग की ओर से तत्काल मिल मालिक को नोटिस दिया गया। इसके अलावा यहीं पर एक ट्रैक्टर में सरसों के 66 कट्टे मिले। इनका कुल वजन 33 क्विंटल पाया गया। मार्केट फीस अदा न करने के कारण मार्केट कमेटी सहसचिव ने मिल मालिक से 2580 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना भरवाया। इसके बाद लक्ष्मी ऑयल मिल में बिना अनुमति के एक, ओपी कॉटन एंड ऑयल मिल में तीन और हिम्मत ऑयल मिल में भी एक बॉयलर चलाता पाया गया। इन मिल मालिकों को भी प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अचीना में सील की डेयरी
संयुक्त टीम ने अचीना स्थित कृष्णा डेयरी पर भी दबिश दी। यहां भी टीम को एक बॉयलर बिन अनुमति चलता मिला। प्रदूषण विभाग ने उक्त डेयरी को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि गत 22 जुलाई को भी यहां दबिश के दौरान बिन अनुमति के बॉयलर चलता मिला था और उस दौरान संचालक को नोटिस दिया गया था।

- होटल में दी दबिश, छत पर शराब पीते मिले लोग
शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रोहतक फाटक के समीप स्थित सिटी होटल पर दबिश दी। टीम जब छत पर पहुंची तो कुछ लोग वहां बैठकर शराब का सेवन करते मिले। इसके बाद सिटी थाना पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed