{"_id":"63cae2c0fe6f9c6c8e2a818b","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-36147-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा में बनेगा रिंग रोड, उप मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा में बनेगा रिंग रोड, उप मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक लेते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
चरखी दादरी। बाढड़ा कस्बे को रिंग रोड की जल्द ही सौगात मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बाढड़ा रिंग रोड के प्रपोजल को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही भूमि पोर्टल के माध्यम से बाढड़ा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। रिंग रोड बनने के बाद कस्बे की सड़कों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास ही है। शुक्रवार को उन्होंने राज्य में कई बाईपास का निर्माण कराने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डिप्टी सीएम ने राज्य के करीब 12 बाईपास बनाने की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें इस दिशा में आगे कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बाढड़ा रिंग रोड को लेकर तैयार किए गए प्रपोजल पर भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी हैं और आगामी कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
- 17 किलोमीटर लंबा होगा रिंग रोड
लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार प्रपोजल के अनुसार बाढड़ा कस्बे के चारों तरफ एक रिंग रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 17 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित रिंग रोड का निर्माण हो जाने के बाद जहां बाढड़ा कस्बे में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं भविष्य में बाढड़ा के विकास को भी बहुत अधिक गति प्राप्त होगी।
सड़कें किसी भी प्रदेश की आधारभूत संरचना का अहम हिस्सा होती हैं, इसीलिए राज्य सरकार आवश्यकतानुसार सड़कें और बाईपास का निर्माण कर रही है। बैठक में बाढड़ा रिंग रोड को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
-दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री