फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   My attachment to Dadri, I am also aware of development plans: Omprakash Yadav

दादरी से मेरा लगाव, विकास योजनाओं से भी हूं वाकिफ : ओमप्रकाश यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
My attachment to Dadri, I am also aware of development plans: Omprakash Yadav
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव को सलामी देती पुलिस गार्द। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि व सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव का दादरी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने स्वागत व अभिनंदन किया। शाम को मंत्री स्थानीय विश्रामगृह पहुंचे, जहां पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि दादरी क्षेत्र से उनका पुराना लगाव रहा है और इस जिला के सैकड़ों बाशिंदे उनसे मिलने के लिए नारनौल आते रहते हैं। वे इस क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं से बाखूबी वाकिफ हैं। पिछले दिनों ही वह दादरी-नारनौल मार्ग का सुधार करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला से मिले थे। उनका प्रयास है कि इस क्षेत्र में तेजी से विकास हो। सामाजिक न्याय विभाग के साथ सैनिक व अर्द्ध सैनिकों के कल्याण का जिम्मा भी उनको दिया गया है। दक्षिणी हरियाणा में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर भव्य प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर दादरी एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed