फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   murder,crime case file,charkhi dadri news

नहर में मिला चार दिन से लापता शराब ठेके के सेल्समैन का शव

Fri, 17 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
murder,crime case file,charkhi dadri news
थाने में पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : CharkhiDadri
चार दिन से लापता शराब ठेके के सेल्समैन का शव नहर के पंप हाउस से बरामद हुआ है। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। नहर में शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण थाना सदर प्रभारी से भी मिले।
विज्ञापन

गांव समसपुर निवासी मृतक गौरव के भाई सौरव ने बताया कि उसका भाई गौरव गांव कोहलावास रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। 13 जुलाई को सुबह उसका भाई गौरव एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर ठेके पर गया था। सौरव ने बताया कि किसी काम से बाद में उसने अपने भाई गौरव के मोबाइल पर संपर्क किया था। फोन की घंटी बज रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। गौरव का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी अपने परिचितों व रिश्तेदारी आदि में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

सौरव ने बताया कि उसने ठेकेदार से भी संपर्क किया और गौरव के बारे में पूछा। परिजनों ने शराब ठेकेदार से गौरव के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज करवाने को भी कहा। सौरव ने बताया कि बाद में वे जब पुलिस थाने गौरव के लापता होने की शिकायत करने गए तो पता चला कि गौरव का शव नहर में मिल गया है। पुलिस ने घिकाड़ा पंप हाउस से शव को वीरवार शाम निकाला। शव बहकर पंप हाउस की जालियों में फंस गया था। इस पर पंप पर मौजूद कर्मचारियों को शव आने का पता चला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को दादरी सरकारी अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सौरव ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। रंजिश के चलते उसके भाई की हत्या की गई है। उसके भाई को कुछ लोगों से धमकी मिली थी। सौरव ने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ना चाहिए। इसे लेकर परिजन और ग्रामीण थाना प्रभारी से भी मिले।

पुलिस ने शव को नहर से निकाल लिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर शराब ठेकेदार प्रदीप, इंद्र सिंह, वेदप्रकाश व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
- नरेंद्र कुमार, थाना सदर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed