फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Murder acused person arested after 2 years

सवा दो साल पहले हुए हत्याकांड का दसवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Murder acused person arested after 2 years
भागवी गांव में करीब दो साल पहले हुए हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह दसवी गिरफ्तारी है और पुलिस पहले नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने भागवी गांव निवासी आरोपी को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 25 सितंबर 2017 की रात को बधवाना निवासी रामपाल की भागवी गांव में हत्या कर दी गई थी। मृतक रामपाल बैंक कर्मचारी था। रामपाल की बाइक भागवी निवासी एक व्यक्ति के मकान के बाहर खड़ी मिली थी, जबकि उसका शव अंदर आंगन में पड़ा हुआ था। हत्या लाठी-डंडों से की गई पिटाई से हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस नौ आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है और हत्याकांड के दसवें आरोपी शिव कुमार को स्पेशल स्टाफ उन निरीक्षण अनिल कुमार की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed