फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal elections: Number of polling booths increased from 42 to 45

निकाय चुनाव : 42 से बढ़कर 45 हुई पोलिंग बूथ की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Number of polling booths increased from 42 to 45
चरखी दादरी। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पार्षद और प्रत्याशियों ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। दादरी शहर की अगर बात करें तो इस बार तीन पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस साल 5301 मतदाता बढ़े हैं। इस चुनाव में 42635 मतदाता अपने मत का चुनाव कर शहरी सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक निकाय चुनाव के बाद शहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ती है और इस बार इसमें करीब साढ़े सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गत चुनाव में 37334 मतदाताओं ने 42 पोलिंग बूथों पर 21 पार्षदों का चुनाव किया था। इसके बाद पार्षदों ने प्रधान और उप-प्रधान को चुना था। लेकिन इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही तीन पोलिंग बूथ भी शहर में बढ़ गए हैं। इस पर 45 बूथों पर 42635 मतदाता शहरी सरकार चुनेंगे। इनमें 22238 पुरुष और 20396 महिला मतदाता हैं। वहीं, दूसरी ओर पार्षद के अलावा चेयरमैन का चयन भी इस बार सीधा जनता करेगी। इस बार सर्वाधिक पोलिंग बूथ वार्ड-2 और 10 में है। यहां तीन-तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन वार्डों में दो-दो पोलिंग बूथ -
वार्ड एक, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 व 21 में इस चुनाव के लिए दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों के लोग यहां पहुंचकर 19 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा मतदान के लिए
2016 में शहरी मतदाताओं को मत के अधिकार के लिए सुबह सात से शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था, लेकिन इस बार सुबह सात से शाम छह बजे तक का समय दिया गया है। इस बार मतदाताओं को एक घंटा ज्यादा मिलेगा।

चुनावी हलचल : दो पूर्व पार्षदों की चहलकदमी, एक ने जजपा तो दूसरे भाजपा का थामा दामन
निकाय चुनाव घोषित हाते ही शहर के दो पूर्व पार्षदों की चहलकदमी शहर के साथ राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। दो बार पार्षद व एक बार पूर्व वाइस चेयरमैन रहने वाले बख्शी सैनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गत योजना में वो वार्ड आठ से पार्षद थे। इसके अलावा पूर्व पार्षद प्रवीन सैनी ने भी सोमवार को वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट की मौजूदगी में जजपा ज्वाइन कर ली है। इस आयोजन में गत योजना का एक पार्षद और एक महिला पार्षद के ससुर भी चेयरमैन के साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed