फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal elections: 54 teams formed by the administration, less than one thousand voters in 31 booths

निकाय चुनाव: प्रशासन ने बनाई 54 टीमें, 31 बूथों पर एक हजार से कम मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 54 teams formed by the administration, less than one thousand voters in 31 booths
शहर का पोलिंग बूथ। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर निकाय चुनाव के माहौल में रम चुका है। 19 जून को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 45 बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने 54 टीमें बनाई हैं और इनमें से 20 फीसदी यानी नौ टीमें रिजर्व हैं। बूथ पर मतदाता संख्या के लिहाज से टीम में कर्मचारियों को शामिल किया गया है। दूसरी ओर प्रशासन संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान भी पहले ही कर चुका है।
विज्ञापन

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं दादरी एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में शहरी सरकार का चुनाव करने के लिए 19 जून को मतदान होना है। शहर में 31 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाता संख्या एक हजार से कम है और यहां एक टीम में चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के 14 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से पार है और यहां पांच सदस्यीय टीम मतदान करवाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर पर नजर रखने के लिए भी टीमें बनाई जा चुकी हैं और वो उम्मीदवारों के रजिस्टर में दर्ज खर्चों की भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में 42,635 मतदाता हैं। इस बार वार्ड-2 में सर्वाधिक और वार्ड-3 में सबसे कम मतदाता हैं। शहर में 22 हजार से अधिक पुरुष और 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। वार्ड 7 से सुमन गोयल निर्विरोध ही पार्षद चुनी जा चुकी हैं। जबकि 20 वार्डों के पार्षद और नप चेयरमैन का चुनाव मतदान के जरिये ही होना है। प्रशासन मतदान को लेकर अपनी व्यवस्थाएं करने में जुटा है। वार्ड 1, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 व 21 में इस चुनाव के लिए दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं वार्ड 2 व 10 में 3-3 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों मे 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या- वोटर संख्या - पोलिंग बूथ
1- 2370-2
2- 3232-3
3- 1325-2
4-1571-2
5-2422-3
6- 2008-2
8-1720-2
9-2180-2
10-2434-3
11-1676-2
12-1734-2
13-1978-2
14- 2380-2
15-2386-2
16-2021-2
17-1795-2
18-1852-2
19-1916-2
20-1730-2
21-1695-2
(नोट : वार्ड 7 में पार्षद का निर्विरोध चयन हो चुका है। इस वार्ड में 2190 मतदाता हैं।)
- इन वार्डों में हैं संवेदनशील बूथ
वार्ड- 3 में बूथ संख्या 6 व 7, वार्ड-9 में बूथ संख्या 19 व 20, वार्ड-14 में बूथ संख्या 30 व 31 और वार्ड-21 में बूथ संख्या 44 और 45 संवेदनशील हैं। यहां 4 से 5 पुलिसकर्मियों की तैनाती संभव है।
- ये है 14 अति संवेदनशील बूथ
वार्ड-7 में बूथ संख्या 15 व 16, वार्ड-11 में बूथ संख्या 24 व 25, वार्ड-12 में बूथ संख्या 26 व 27, वार्ड-17 में बूथ संख्या 36 व 37, वार्ड-18 में बूथ संख्या 38 व 39, वार्ड-19 में बूथ संख्या 40 व 41 और वार्ड-20 में बूथ संख्या 42 व 43 अति संवेदनशील बूथ हैं।

निकाय चुनाव के लिए हमने 54 टीमें बनाई हैं और इनमें नौ टीमें रिजर्व हैं। शहर के 31 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से कम हैं जबकि 14 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से पार हैं।
-अनिल यादव, दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed