फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal elections: 30 took nomination forms in two days, only two submitted

निकाय चुनाव : दो दिन में 30 ने लिए नामांकन फार्म, दो ने ही करवाए जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 30 took nomination forms in two days, only two submitted
नामांकन फार्म भरकर जमा करवाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में निकाय चुनाव को लेकर माहौल बनता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दो लोगों ने पार्षद पद के लिए फार्म भरकर टीम के पास जमा करवाए। ये नामांकन वार्ड-13 व 17 से हुए हैं। वहीं, अब तक 30 लोग नामांकन फार्म लेकर जा चुके हैं, जिनमें से छह लोग चेयरमैन और 24 लोग पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। मंगलवार को जिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा करवाए हैं, वो दोनों पुरुष हैं। दूसरी ओर राजनैतिक संगठनों ने अभी भी अपने प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट नहीं की है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही चुनाव को लेकर कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 10 लोग नामांकन फार्म एसडीएम कोर्ट से लेकर गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल रहीं। वही, नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 20 लोग नामांकन फार्म लेकर गए। इनमें गत योजना के पार्षद भी शामिल हैं। पहले दिन जहां एक भी फार्म जमा नहीं हुआ तो दूसरे दिन दो फार्म जमा हुए। दूसरी ओर राजनैतिक संगठनों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अपने प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जबकि प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए संगठनों के पदाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी शहर के निकाय चुनाव में 42,635 मतदाता चेयरमैन के अलावा 21 पार्षद चुनेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के लिए पांच टीमें एसडीएम कोर्ट में तैनात रही। सुबह से लेकर शाम तक 20 लोग इन टीमों से नामांकन फार्म लेकर गए। दूसरी ओर नामांकन प्रक्रिया शुरू के साथ ही प्रत्याशियों ने शहर में अपने प्रचार वाहन भेजने शुरू कर दिए है। इन वाहनों पर साउंड सिस्टम लगा है जिसमें प्रत्याशी के वादों और शहर के मुद्दों से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई चौथी तो कोई दूसरी बार लड़ने की तैयारी में
इस निकाय चुनाव में कुछ प्रत्याशी तो ऐसे होंगे जिनका परिवार चौथी बार लगातार चुनाव लड़ेगा। मंगलवार को ऐसे एक पूर्व पार्षद ने नामांकन फार्म भरकर जमा करवाया है। वहीं, कुछ ऐसे भ्री प्रत्याशी होंगे जो लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। दो पूर्व पार्षद मंगलवार को नामांकन फार्म भी लेकर गए हैं।
आज राजनैतिक दलों के उम्मीदवार घोषित करने की उम्मीद
भाजपा समेत जजपा, इनेलो, आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा बुधवार को कर सकती हैं। इनकी घोषणा होने का कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बैठकें करने के बाद भी राजनैतिक पार्टियों ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनैतिक संगठनों के प्रत्याशी दो को नामांकन कर सकते हैं।

महिला वोर्ट्स का शहरी सरकार चुनने में रहेगा अहम रोल
महिला वोर्ट्स भी इस बार निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। शहर में करीब 22 हजार से अधिक पुरुष और 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। वार्ड-दो में इस बार सर्वाधिक तो वार्ड-तीन में सबसे कम मतदाता हैं। इस चुनाव में महिला वोर्ट्स का शहरी सरकार चुनन में अहम रोल रहेगा और प्रत्याशी इस बिंदु को भी जहन में रखकर प्रचार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed