{"_id":"629baff39b5cea47816ecdfc","slug":"municipal-elections-12-candidates-for-the-post-of-chairman-and-75-candidates-for-the-post-of-councilor-charkhidadri-news-hsr6334266191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : चेयरमैन के लिए 12 तो पार्षद पद के लिए 75 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : चेयरमैन के लिए 12 तो पार्षद पद के लिए 75 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
नामांकन फार्म जमा करवाते बसपा प्रत्याशी बलराज फौगाट।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई है। अंतिम दिन तक चेयरमैन के लिए 12 तो पार्षद पद के लिए 75 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चेयरमैन के लिए दो महिलाओं और 10 पुरुषों ने जबकि पार्षद पद के लिए 32 महिलाओं और 43 पुरुषों ने दावेदारी की है। पार्षद चुनाव की अगर बात करें तो आठ वार्डों में त्रिकोणीय और दो में आमने-सामने का मुकाबला है। हालांकि अभी नामांकन वापसी और छंटनी होनी बाकी है। उस दौरान भी कुछ प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर होने की संभावना है।
दादरी नगर परिषद चुनाव के लिए 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। एक जून तक जहां नामांकन प्रक्रिया धीमी रही तो वहीं दो जून की छुट्टी के बाद तीन जून को इसमें तेजी आई। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते प्रत्याशियों की अच्छी खासी भीड़ रही। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन फार्म जमा किए गए। भाजपा की ओर से शनिवार को बख्शी सैनी ने नामांकन दाखिल किया जबकि इनेलो की ओर से राहुल मराठा नामांकन करने पहुंचे। चेयरमैन के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वीरेंद्र पप्पू ने पर्चा भरा और कांग्रेस नेता उनका समर्थन करते हुए नामांकन करवाने पहुंचे। पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्ता ने भी शनिवार को चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय के रूप में मैदान में आ गए। वहीं, बलराज फौगाट ने बहुजन समाज पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया।
इस बार चेयरमैन पद के लिए 28 साल से लेकर 62 साल तक के प्रत्याशी मैदान में हैं और इनमें कई चर्चित चेहरे भी हैं। वहीं, पार्षद की अगर बात करें तो 23 से 65 साल के प्रत्याशी ने दावेदारी पेश की है। पार्षद और चेयरमैन प्रत्याशियों में वार्ड 18 से जगवंती देवी सबसे उम्रदराज और वार्ड 6 से रजत सबसे युवा प्रत्याशी है। जगवंती की उम्र 65 साल तो रजत की उम्र 23 साल है।
विज्ञापन
चेयरमैन के लिए इन्होंने की दावेदारी
बख्शी सैनी (बीजेपी), राहुल मराठा (इनेलो), शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट (आप), बलराज फौगाट (बसपा) के अलावा निर्दलीय के रूप में वीरेंद्र पप्पू, रविंद्र गुप्ता, अनीता जांघू, मनोज कुमार, सोनू देवी, संदीप कुमार, रामफल व राजेश शर्मा ने नामांकन फार्म दाखिल किया है।
- इन वार्डों में है आमने-सामने का मुकाबला
वार्ड 13 से दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इस वार्ड से पूर्व पार्षद सुभाषचंद और कुलदीप ने नामांकन किया है। सुभाषचंद 60 वर्ष के हैं जबकि कुलदीप की उम्र 27 साल है। ऐसे में इस वार्ड में युवा और अधेड़ के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। वहीं, वार्ड 17 से भी दो ही प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम श्योराण और सुधीर स्वामी ने नामांकन किया है। गत योजना में विक्रम श्योराण की पत्नी पार्षद थी।
- इन वार्डों में है त्रिकोणीय मुकाबला
वार्ड 1, 3, 4, 8, 14, 18, 19 और 20 में त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि अगली दो प्रक्रियाओं (नामांकन वापस लेना व छंटनी) के दौरान इनकी संख्या कम हो सकती है। वहीं, वार्ड 2, 5, 9, 10, 15, 16 व 21 चार या इससे अधिक प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए पर्चा भरा है।
- वार्ड 7 से एक ही प्रत्याशी ने किया नामांकन
खास बात यह है कि वार्ड 7 से इस बार एक ही महिला प्रत्याशी ने नामांकन किया है। इस वार्ड से 40 वर्षीय सुमन देवी ने नामांकन किया है। बता दें कि गत योजना में इस वार्ड के पार्षद संजय छपारिया थे जो पूरे कार्यकाल तक सीट पर जमे रहे। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उस दौरान विरोधी खेमा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया था।