फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Motor installed in Model Sanskriti School for drainage of water.

दो मोटरें लगाकर मॉडल संस्कृति स्कूल से जल निकासी की कवायद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Motor installed in Model Sanskriti School for drainage of water.
चरखी दादरी। शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में भरे बारिश के पानी को निकालने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। यहां दो मोटरें लगाई गई हैं और बिजली कनेक्शन मिलने के बाद वीरवार से पानी की निकासी शुरू हो गई है। हालांकि स्कूल के मैदान को खाली करने में समय लगेगा। लेकिन पानी निकासी कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को जुलाई के अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले करीब पांच साल से हर मानसून सीजन में सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल तालाब का रूप ले लेता है। यहां तक की डिप्टी सीएम, पूर्व मंत्री, विधायक और डीसी यहां का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस बार मानसून की बारिश कम होने के बावजूद राजकीय स्कूल का खेल मैदान जलमग्न है। इसके चलते विद्यार्थियों को कक्षाओं तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को गत दो जुलाई के संस्करण में शौचालय डूबे, कक्षाओं में घुसा पानी, मॉडल संस्कृति स्कूल की यही कहानी नामक शीर्षक से और गत 19 जुलाई के संस्करण में जलभराव बना आफत...विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं कक्षाओं की डगर नामक शीर्षक से उठाया था। इसके बाद पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान और विधायक सोमबीर सांगवान ने यहां का निरीक्षण किया था। विधायक ने अधिकारियों को जल निकासी कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। वीरवार से पानी निकासी कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पाइप लाइन के जरिये जोहड़ में डाला जाएगा पानी
स्कूल परिसर में भरे पानी की निकासी के लिए विभाग ने सदर थाने के पीछ स्थित जोहड़ तक पाइप लाइन भी डाली है। स्कूल परिसर में पानी उठान के लिए दो मोटरें लगाई गई हैं और पाइप लाइन के जरिये यहां का पानी जोहड़ तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed