फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mother sewed clothes study for daughter

Charkhi Dadri News: निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए मां ने की सिलाई, बेटी 93 फीसदी अंक लाई

Mon, 19 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
mother sewed clothes study for daughter
अपने माता-पिता के साथ छात्रा सालोनी। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बेटी को आगे बढ़ाने और सपने पूरे करने के लिए मां-बाप हर संभव प्रयास करते हैं। गांव चरखी निवासी छात्रा सलोनी की मां ने बेटी को निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए सिलाई की। बेटी ने 10वीं में 93 फीसदी अंक लाकर मां की मेहनत सफल कर दी है।
सलोनी गांव चरखी की निवासी है। उसके पिता सुनील कुमार खेती करते हैं। मां सुशीला सिलाई का काम करती हैं। सलोनी को निजी स्कूल में पढ़ाकर अच्छे अंक दिलाने के लिए मां सुशीला ने तीन साल पहले सिलाई का काम शुरू किया। मां को घरेलू कामों में मदद करना सलोनी की रुचि है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मां ने कभी बेटी की सहायता नहीं ली और केवल पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। सलोनी ने बताया कि परीक्षा के दो माह पहले प्रतिदिन पांच घंटे तक पढ़ाई की। साथ ही स्कूल में शिक्षकों ने जो पढ़ाया, उसे घर आकर दोहराया। इतना करने से चीजें दिमाग में बैठने लगीं। इससे परीक्षा के दौरान भी काफी सवाल याद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुराने टेस्ट पेपरों से मिली अधिक मदद
सलोनी का कहना है कि पुराने टेस्ट पेपरों से उसे अधिक मदद मिली। शिक्षकों ने भी स्कूल में महत्वपूर्ण प्रश्नों और सैंपल पेपर का अभ्यास कराया। उनके अनुसार ही सलोनी ने तैयारी की। अब परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सलोनी ने अपनी सफलता का श्रेय मां सुशीला और और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed