फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mother and son beat electricity department JE with sticks in Charkhi Dadri

जेई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: चरखी दादरी में बिजली चोरी पकड़े जाने पर मां-बेटे का ठनक गया माथा, JE पर टूट पड़े

Mon, 13 Jan 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झोझूकलां
संवाद न्यूज एजेंसी, झोझूकलां Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी में घर पर बिजली चोरी पकड़े जाने पर मां बेटे ने बिजली विभाग के जेई की धुनाई कर दी। दोनों मां और बेटे ने जेई को डंडों से पीटा। पीड़ित जेई अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
Mother and son beat electricity department JE with sticks in Charkhi Dadri
हाथ में डंडा पकड़े खड़ी महिला। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की पिटाई कर दी गई। घटना चरखी दादरी के झोझूकलां के गांव मौड़ी की है। यहां बकाया बिजली बिल भरने की सूचना देने पहुंची विभाग की टीम को एक घर में बिजली चोरी मिली। जब जेई ने उन्हें बिजली चोरी से रोका तो उनके साथ मारपीट की। जेई को पिटने वाली एक महिला और उसका बेटा है। झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिनय कुमार बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं। विभाग की ओर से उन्हें गांव मौड़ी, बलकरा, घसौला व रामनगर में मीटर फॉल्ट व बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की सूची प्रदान की थी। इसके लिए 11 जनवरी को वे अपनी टीम के साथ घरों में डोर-टू-डोर सूचना दे रहे थे। इसी दौरान मौड़ी में मीटरों की जांच कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वे अजीत सिंह के घर पहुंचे। यहां उनकी पत्नी राजबाला व बेटा राहुल मिला। 
विज्ञापन




विभाग की ओर उपभोक्ता के बिल न भरने के चलते उनका मीटर उतारा गया था। लेकिन टीम ने मीटर जांच की तो केबल से डायरेक्ट कनेक्शन कर बिजली चोरी की जा रही थी। राहुल ने यह बात वीडियो में कबूल की और बाद में उन्होंने घर के बरामदा व स्नानघर की वीडियो बनाई और वह एलएम दिनेश के साथ बाहर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जेई मिनय कुमार ने लाइनमैन को केबल हटाने के लिए कहा तो राजबाला व राहुल ने उनका विरोध किया और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद दोनों जेई के साथ डंडों से मारपीट की। बाद में उन्होंने डायल 112 को फोन किया तो फोन छीनने की कोशिश की। घायल होने पर उन्होंने दादरी अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed