फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Morvala sub station capacity will be increased from 10 to 20 MVA, proposal sent to headquarter

10 से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता, प्रस्ताव मुख्यालय भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Morvala sub station capacity will be increased from 10 to 20 MVA, proposal sent to headquarter
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मार्ग पर स्थित गांव मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। निगम ने इस पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए से 20 एमवीए किया जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब 20 गांवों के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति में विस्तार एवं सुधार के लिए बिजली निगम की ओर से प्रयास जारी हैं। शहर में तो बिजली की खपत पिछले तीन सालों से लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि शहर की कॉलोनियों को गांवों में बने पावर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। इसके चलते पिछले साल बिजली निगम ने गाव मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता को 6.3 से बढ़ाकर 10 एमवीए की थी, लेकिन सब स्टेशन के लोड को देखते हुए इस सब स्टेशन की क्षमता दोगुनी करने का निर्णय लिया है। क्षमता बढ़ने से गांव मोरवाला, सरूपगढ़, कंहेटी, भागवी, सांतौर, इमलोटा, बिगोवा, नीमली सहित आसपास के करीब 20 गांवों के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इससे बिजली वोल्टेज में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन

- सब स्टेशन पर लगेगा 10 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर
मोरवाला बिजली सब स्टेशन पर बिजली निगम की ओर से एक और 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस प्रकार यहां 10 एमवीए क्षमता के यहां दो पावर ट्रांसफार्मर हो जाएंगे। निगम अधिकारियों ने इसका प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये सब स्टेशन बनने से भी मिली राहत
शहर के दादरी-रोहतक रोड पर गांव कमोद में 33 केवीए का सब स्टेशन शुरू हो चुका है। मकड़ानी व मकड़ानी पावर सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जा चुकी है। इसी प्रकार पैंतावास कलां में भी 33 केवीए का सब स्टेशन शुरू हो चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आया है। शहर में रेलवे रोड पर 33 केवीए का नया सब स्टेशन बनना है, लेकिन कुछ भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है।

बिजली निगम आपूर्ति में सुधार व क्षमता बढ़ाने पर लगातार ध्यान दे रहा है। मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अन्य गांवों में भी क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। नई तार भी लगाए जा रहे हैं।
सुरेंद्र सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed