{"_id":"65d0fce236bd4a69030f395b","slug":"more-than-40-streets-will-be-constructed-in-charkhi-dadri-city-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113707-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में होगा 40 से अधिक गलियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में होगा 40 से अधिक गलियों का निर्माण
Sun, 18 Feb 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। पांच मार्च तक शहर में पांच करोड़ के विकास कार्य शुरू करवाने की योजना है। करीब ढाई करोड़ के विकास कार्याें के टेंडर खुल चुके हैं। इसके अलावा ढाई करोड़ के टेंडर जल्द ही खोले जाएंगे। इससे शहर की पांच कॉलोनियों में एक-एक मुख्य गली के समेत शहर में 40 से अधिक गलियों का निर्माण करवाया जाएगा।
नगर परिषद की कार्यकारिणी का गठन हुए 19 माह का समय बीत चुका है। इसके बावजूद शहर में विकास की रफ्तार धीमी रहा। अब जाकर अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। पहले कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई तो इसके बाद विकास कार्याें की रूपरेखा अधिकारियों की ओर से तैयार की गई। अलग-अलग एस्टीमेट तैयार कर विकास कार्याें का खाका तैयार किया और औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई।
नगर परिषद के अधिकारियों ने अलग-अलग चरणों में पांच करोड़ के टेंडर लगाकर शहर में विकास का खाका खींचने की योजना बनाई है। पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है और इसमें 10 विकास कार्य करवाए जाने हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा है कि शहर के सभी 21 वार्डाें को पांच करोड़ के कामों में कवर किया गया है। किसी वार्ड में गली नई बनाई जाएगी तो किसी वार्ड की क्षतिग्रस्त गलियों की दशा सुधारी जाएगी। जिन 10 कामों की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ी है, उनके काम फरवरी के अंत तक धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है।
30 कामों में से 20 के टेंडर खुलने बाकी
पांच करोड़ के बजट से करीब 30 विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें से 10 के टेंडर खुल चुके हैं जबकि 20 के बाकी है। 10 कामों के वर्क ऑर्डर जल्द जारी हो जाएंगे। इसके बाद अधिकारी बाकी बचे 20 कामों की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाएंगे।
नई वैध कॉलोनियों में शुरू होंगे विकास कार्य
नगर परिषद के अधिकारियों की योजना के अनुसार हाल ही में वैध की गई पांच नई कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। शुरुआत में इन पांचों कॉलोनियों की एक-एक मुख्य गली को पक्का किया जाएगा। करीब 50 लाख रुपये के विकास कार्य इन कॉलोनियों में करवाए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार इन कॉलोनियों के विकास कार्याें के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
25 लाख से होगी गलियों व सड़कों की मरम्मत
शहर में नई गलियां बनाने के साथ नगर परिषद के अधिकारियों का क्षतिग्रस्त गलियों की तरफ भी फोकस रहेगा। करीब 25 लाख से शहर की गलियों व सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
कुछ कामों के टेंडर खुल चुके हैं, जबकि कुछ के खुलने बाकी है। पांच मार्च तक पांच करोड़ के विकास कार्याें की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाने की योजना है। नई गलियों के निर्माण के साथ क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत पर भी फोकस रहेगा। - सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
शहर में जल्द ही विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। अधिकारियों ने करीब ढाई करोड़ के विकास कार्याें की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ा दी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी हो जाएंगे। प्रयास है कि सभी वार्डाें में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करवाए जाए। -बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद