{"_id":"6a77515f6a03ba6fb7045c50","slug":"more-than-20-companies-will-offer-employment-opportunities-to-over-500-youths-at-the-mega-job-fair-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158752-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महारोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां देंगी 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महारोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां देंगी 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अवसर
Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
झोझू कलां। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कलाली-बलाली में 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि इस बार मेले के आयोजन का अवसर आईटीआई कलाली-बलाली को मिला है। मेले का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए रोजगार के साथ-साथ प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण और अन्य तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर चुके बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।
प्रधानाचार्य के अनुसार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों के माध्यम से 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में चयनित युवाओं को रोजगार के साथ-साथ उद्योगों में आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल और करियर को नई दिशा मिलेगी।