{"_id":"6839f75e72d855db0f0b4876","slug":"mohanlal-makdaniya-became-the-head-of-the-district-business-board-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-137923-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मोहनलाल मकड़ानिया बने जिला व्यापार मंडल के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मोहनलाल मकड़ानिया बने जिला व्यापार मंडल के प्रधान
Fri, 30 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल के मनोनीत पदाधिकारी।
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी के प्रधान मोहनलाल मकड़ानिया ने की। बैठक में चरखी दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां व झोझूकलां के व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में चरखी दादरी जिला व्यापार मंडल का विस्तार किया गया। बैठक में आढ़तियों ने मोहनलाल मकड़ानिया को व्यापार मंडल का जिला प्रधान मनोनीत किया।
अनाज मंडी बाढड़ा के प्रधान हनुमान प्रसाद शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान व बौंदकलां मंडी के प्रधान जोगेंद्र शर्मा को कनिष्ठ उपप्रधान मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी में महासचिव की जिम्मेदारी महाबीर प्रसाद को सौंपी गई है। झोझूकलां अनाज मंडी का प्रधान रामअवतार शर्मा को बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष मनीष कुमार को मनोनीत किया गया है। अधिवक्ता ऋषिपाल पहल व आनंद सांगवान को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में सलाहकार सदस्य राकेश कुमार, मदनलाल, अरुण कुमार, दिनेश कुमार पातुवास, रामप्रकाश सनसनवाल, अजीत फोगाट, विजय कुमार को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में जिला में सरसों, गेहूं व बाजरा का सरकारी स्टाॅक करने के लिए दस लाख बैग का सरकारी गोदाम बनवाने की मांग की गई। इसके अलावा बौंदकलां व झोझू कलां मंडियों में शेड बनवाने, बाढड़ा अनाज मंडी का विस्तार करने की मांग की गई।