फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mock Drill: DC has tried its own preparation

मॉक ड्रिल : डीसी ने खुद टीका लगवा परखीं तैयारियां

Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mock Drill: DC has tried its own preparation
सरकार के निर्देशों पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को कोरोना टीकाकरण की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर स्वयं मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को परखा और अभ्यास के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कहकर चिकित्सकों और स्टाफ का रिस्पोंस टाइम भी जांचा। इसके बाद उपायुक्त ने प्रबंधों में थोड़े बहुत बदलाव करवाए, जबकि बाकी तैयारियों से वे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

डीसी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण संबंधी तैयारियां पूरी हैं और अब केवल वैक्सीन आने का इंतजार है। वैक्सीन आते ही कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया जिले में चार चरणों में शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 2739 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सक और स्टाफ सदस्य शामिल हैं। टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दादरी शहर में सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल और जयहिंद अस्पताल में जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बौंदकलां सीएचसी, बलकरा और बाढड़ा पीएचसी पर मॉक ड्रिल की गई। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले में सभी जगहों 25-25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मॉक ड्रिल सफल रही। मॉक ड्रिल आयोजन में नगराधीश अमित मान, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान, डब्ल्यूएचओ एसएमओ अपूर्वा व डॉक्टर आरोह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में 37 मिनट में उपायुक्त का हुआ टीकाकरण
सुबह 11:08 मिनट पर उपायक्त राजेश जोगपाल ड्राई रन का निरीक्षण करने सिविल अस्पताल पहुंचे। 11:10 पर डीसी
टीकाकरण के लिए कोल्ड चैन प्वाइंट पर पहुंचे। वहां सबसे पहले डीसी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उनकी आईडी की जांच की गई। इस प्रक्रिया के बाद उपायुक्त वेटिंग जोन में पहुंचे और वहां कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार किया। करीब एक मिनट के इंतजार के बाद में राजेश जोगपाल का नाम अनाउंस हुआ और फिर उपायुक्त वैक्सीनेशन कमरे में चले गए। वहां पहले आईटी एक्सपर्ट ने उनकी आईडी देखकर सूची में नाम चेक किया और फिर वैक्सीनेटर (एएनएम) के पास भेज दिया। वहां उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने की मॉक ड्रिल की गई। इसके बाद डीसी को 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन कमरे में भेजा गया। वहां उन्होंने चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की बात कही। इसके बाद उन्हें एईएफआई कक्ष में भर्ती किया गया। तबीयत में सुधार होने की बात कहने पर ही डीसी को एईएफआई कक्ष से 11:45 पर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से बोलीं एएनएम : टीका लगवाने पर भी मास्क पहनना न छोड़े
डीसी ने कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास में एएनएम से कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद तो मास्क पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पर एएनएम ने कहा कि नहीं सर, ऐसा नहीं है। आपको टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाने के अलावा, सामाजिक दूरी, हाथों को साबुन से बार-बार धोने और भीड़भाड़ का हिस्सा न बनने की एडवाइजरी का पालन करना होगा।

इन चार चरणों में पूरी होगी टीकाकरण प्रक्रिया
- पहले चरण में जिले के 2739 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी।
- दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर सफाईकर्मी, पुलिस, मीडिया को टीके लगाए जाएंगे।
- तीसरे में 50 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को टीक लगाए जाएंगे।
- चौथे चरण में 50 साल से कम आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
डीसी से बोले सीएमओ: विभाग के पास 11 वेंटिलेटर, फिजिशियन एक भी नहीं
उपायुक्त ने आईसीयू वार्ड और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। आईसीयू में पहुंचने के बाद डॉक्टर आरोह ने डीसी को वेंटिलेटर की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस मौके पर सीएमओ ने उपायुक्त को बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 11 वेंटिलेटर हैं, जबकि फिजिशियन एक भी नहीं है, जिसके चलते वेंटिलेटर ऑपरेट नहीं किए जा पा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को डिमांड भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed