फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mo appointed on 3 phc

Charkhi Dadri News: तीन पीएचसी पर अब मिलेंगी एमओ की सेवाएं, डेपुटेशन पर हुई तैनाती

Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
mo appointed on 3 phc
फोटो 29
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का उपचार करते हुए मेडिकल ऑफिसर। संवाद
- अचीना, रानीला और इमलोटा पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर तैनात न होने से मरीजों को झेलनी पड़ रही थीं दिक्कतें, अब 14-14 दिन दूसरी जगह तैनात एमओ देंगे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी मेडिकल ऑफिसर की कमी स्वास्थ्य विभाग ने दूर कर दी है। इसके लिए सिविल सर्जन की ओर से यहां डेपुटेशन पर एमओ की तैनाती की गई है, जो बारी-बारी 14 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में आदेश पत्र भी जारी हो गया है। वहीं, तीनों पीएचसी पर एमओ की तैनाती होने से 15 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि रानीला, अचीना और इमलोटा पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर एमओ (मेडिकल ऑफिसर) की कमी दूर कर दी गई है। इसके लिए सीएमओ की ओर से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात मेडिकल ऑफिसर की क्रमवार ड्यूटी लगाई है। एमओ तुरंत प्रभाव से उनके आदेश का पालन शुरू कर देंगे, जिसके बाद मरीजों को दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन

दादरी जिले में नागरिक अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बिना मेडिकल ऑफिसर के चल रहे हैं। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर भी दादरी नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़ करनी पड़ रही थी। लंबे इंतजार के बाद विभाग ने पीएचसी पर खाली पड़े एमओ के पदों की तरफ ध्यान देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गांवों के मरीजों को मिली राहत
एमओ की तैनाती होने से इमलोटा, सरूपगढ़, सांतौर, बिगोवा, अचीना, रानीला, झिंझर, लोहरवाड़ा, खातीवास आदि गांवों के मरीजों को अब राहत मिली है। इन गांवों के लोग समय से पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर नियुक्त करने की मांग उठा रहे थे।


- मरीजों को नहीं करनी पड़ेगी 10 से 20 किलोमीटर की भाग-दौड़
दरअसल, इन तीनों पीएचसी में लंबे समय से एमओ की तैनाती नहीं थी। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें उपचार के लिए 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी, लेकिन अब उन्हें अपने गांव या समीपवर्ती गांव में ही एमओ की सुविधा मिलेगी।


वर्सन
सीएमओ की ओर से तीनों पीएचसी पर 14-14 दिन के लिए दूसरे एमओ की नियुक्ति कर दी गई है। अब मरीजों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed