{"_id":"68dae57ce08c09000602afd4","slug":"mla-wrote-letter-to-cm-about-harvest-insurance-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-145398-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फसल बीमा क्लेम की राशि घटाने के मामले में विधायक ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फसल बीमा क्लेम की राशि घटाने के मामले में विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खरीफ सीजन 2023 के दौरान फसल बीमा राशि के भुगतान के विषय में विधायक सुनील सांगवान ने सीएम नायब सैनी को पत्र लिखा है। विधायक ने किसानों को संबंधित कंपनी के माध्यम से पूरा मुआवजा दिलवाने की मांग उठाई है।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि पिछले दिनों किसान सभा के अलावा कई किसान संगठनों ने उनको 2023 खरीफ सीजन में फसलों के बीमा दावों में मनमाने ढंग से कटौती करने पर मांगपत्र सौंपा था। किसानों ने पूरा मुआवजा दिलवाए जाने की मांग उठाई थी।
विधायक सुनील सांगवान ने किसानों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में अवगत कराया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संबंधित बीमा कंपनी की ओर से भिवानी जिले के किसानों के दावों को लगभग 244 से घटाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि चरखी दादरी जिले में दावों को लगभग 45 से घटाकर 11 करोड़ रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे में बीमा कंपनी की ओर से किसानों के साथ अन्याय किया गया है। विधायक ने सीएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाते हुए किसानों को पूरा मुआवजा देने की मांग उठाई है।