फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MLA Umed inaugurated a shed, road, and Dharmkante at Badhra Grain Market in Dalawas

Charkhi Dadri News: विधायक उमेद ने डालावास में शेड, सड़क और बाढड़ा अनाज मंडी में धर्मकांटे का लोकार्पण किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Umed inaugurated a shed, road, and Dharmkante at Badhra Grain Market in Dalawas
दादरी के बाढड़ा अनाज मंडी में धर्मकांटे का उद्घाटन करते हुए विधायक उमेद। विज्ञप्ति
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने गांव डालावास में पंचायत समिति द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शेड, सड़कों और हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बाढड़ा अनाज मंडी में लगाए धर्मकांटे का लोकार्पण किया। पंचायत समिति चेयरपर्सन दर्शना श्योराण की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार शेड और सड़कों का उद्घाटन करते हुए विधायक उमेद ने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह केवल पर्ची सिस्टम का प्रलोभन देती रही, जबकि जनता ने भाजपा के पारदर्शी शासन और राष्ट्रहित की भावना को महत्व देते हुए समर्थन किया।
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में धन राशि की कमी नहीं होने का आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य के रोडमैप पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सांसद धर्मबीर सिंह के प्रयासों से जल्द ही 20 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

बाढड़ा अनाज मंडी में नवनिर्मित धर्मकांटे का उद्घाटन करते हुए विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि यह किसानों की पुरानी मांग थी। उन्होंने बताया कि गांव चांदवास में नई अनाज मंडी और क्षेत्र में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने धरनारत किसानों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा चुका है। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगांव, आनंद फौजी, सरपंच सुनील, मास्टर सतीश कुमार, पूर्व सरपंच सुरेश, शिवरत्न माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed