फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minister, the pole was shifted on your orders, but the ropes used to hold it in place created the fear of accidents

Charkhi Dadri News: मंत्री जी आपके आदेश पर खंभा शिफ्ट तो हुआ लेकिन रस्सियों के सहारे रोकने से हादसों का बना डर

Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Minister, the pole was shifted on your orders, but the ropes used to hold it in place created the fear of accidents
कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद कृषि मंत्री, विधायक व अन्य अधिकारी। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन

मंत्री जी, आपका बहुत-बहुत आभार जो आपके आदेश पर पिछले आठ महीनों से गली के बीच लगे बिजली के खंभे को शिफ्ट कर दिया गया लेकिन अब एक नई समस्या बन गई। बिजली निगम ने आधे घंटे में ही खंभे को दूसरे स्थान पर लगा दिया लेकिन वह सही से जमीन में नहीं दबाया गया। इससे खंभा झुक गया और रस्सियों के सहारे रोकना पड़ रहा है। ऐस में हादसा होने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। यह बात शहर वार्ड 11 निवासी विजय चौहान ने वीरवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष कही।
इस पर निगम के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है और टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। कृषि मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड में उतरकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

सरकार बनने के करीब 13 महीने बाद पहली बार बैठक में पहुंचे विधायक सुनील विधायक सुनील सांगवान ने कार्यकारी अभियंता को कहा कि क्या केवल इस बैठक में समस्या रखने के बाद ही समाधान होता है। उन्होंने यह भी पूछा कि दादरी क्षेत्र में कितनी जगहों पर टेढ़े-मेढ़े या टूटे खंभों को बदलने या शिफ्ट करने की योजना है और कब तक यह काम हो जाएगा, जिस पर एक्सईएन कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने अगली बैठक तक इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट और समाधान की समय सीमा बताने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा, एसडीएम योगेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड को तोड़ने वाले को अपराधी मानकर कार्रवाई की जाए
बैठक में मंत्री ने पिचौपा कलां में अवैध माइनिंग से संबंधित शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार रोड को तोड़ने वाले को अपराधी मानकर कार्रवाई की जाए। जांच में अगर अलॉट की गई जमीन से ज्यादा पर माइनिंग मिलती है तो उस मामले में भी कार्रवाई हो। साथ ही तोड़े गए रास्ते को तुरंत बनवाने की व्यवस्था करवाएं।

14 परिवाद रखे , 10 का समाधान
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल 14 परिवाद रखे गए। इनमें से 10 का समाधान कर दिया गया और चार मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवादों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए और समाधान इस प्रकार हो कि परिवादी को पूरी संतुष्टि मिले।

निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के प्रयोग का मामला उठाया
बौंद कलां पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन व अन्य की ओर से सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण में निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के मामले में पिल्लर का हैमर टैस्ट कराने और अगली बैठक तक रिपोर्ट देने को कहा। इस मामले में बताया गया कि वहां से ईंटों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। साथ ही मंत्री ने निर्देश दिए कि अगली बार सैंपल लेने के लिए कमेटी के सदस्यों को समय रहते सूचना दी जाए। गांव कलाली में जोहड़ नवीनीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने पर दोबारा जांच के निर्देश दिए और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed