फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minimum temperature reached six degrees due to cold wave

शीत लहर चलने से छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached six degrees due to cold wave
बूंदाबांदी के बाद से ही जिले में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को मौसम तो साफ रहा लेकिन शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान लुढ़क कर छह डिग्री जा पहुंचा। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड का असर जन-जीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिर गया जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। बूंदाबांदी और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान अब नीचे जाने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दिनो से मौसम में बदलाव आ गया है। 11 दिसंबर को कई भागों में बूंदाबांदी होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की वजह से पारा गिरने लगा है आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय ठंडी हवाएं भी चली। दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि रविवार की तरह सोमवार को कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीत लहर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed