फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Migrants beaten up on suspicion of eating meat of protected animal

Charkhi Dadri News: संरक्षित पशु का मांस खाने के शक में प्रवासियों को पीटा

Wed, 28 Aug 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Migrants beaten up on suspicion of eating meat of protected animal
हंसावास खुर्द गांव के पास मौके पर मौजूद युवा और पुलिस टीम।
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव हंसावास खुर्द के पास बनाई गईं झुग्गियों में संरक्षित पशु का प्रतिबंधित मांस मिलने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवकों ने झुग्गियों में रहने वाले युवकों को पिटाई की। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर बुलाकर चार महिलाओं समेत छह लोगों व प्रतिबंधित मांस को सुपुर्द कर दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसावास खुर्द के पास डाली गईं झुग्गियों में कुछ प्रवासी परिवार रहते हैं। मंगलवार दोपहर कुछ युवक वहां से गुजरे तो उन्होंने वहां बैठीं महिलाओं से बर्तनों में रखे मांस को लेकर पूछताछ की। उस दौरान महिलाओं ने एक बर्तन में संरक्षित पशु का प्रतिबंधित मांस होने की बात कही। उक्त युवकों ने तत्काल यह सूचना गोसेवकों को दी। इसके बाद गोसेवकों की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है प्रतिबंधित मांस पकाने वाले दो युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने एक बर्तन के मांस को प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल कर ली। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस टीम झुग्गियों में रहने वाले छह लोगों और मांस को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद गोसेवक थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दादरी से मांस लाने की बात कबूली
झुग्गियों में रहने वाले युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मांस वे दादरी में रहने वाले एक व्यक्ति से लाए थे। इसके बाद गोसेवकों ने पुलिस से उक्त शख्स पर भी तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि गो मांस करीब तीन-चार दिन पहले उन्होंने पकाया था।
- लंबे समय से रह रहे हैं असम निवासी श्रमिक
हंसावास खुर्द के पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि विजय शर्मा ने कहा कि ये श्रमिक लंबे समय से यहां रह रहे हैं। मंगलवार के प्रकरण से ग्रामीणों को काफी दुख है। उन्होंने बताया कि इन्हें अब गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।

लैब में जांच के बाद चलेगा पता

बाढड़ा सहायक थाना प्रभारी जयबीर सिंह पुलिस व पशु चिकित्सक को लेकर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने वहां से मांस के सैंपल लिए। इन्हें जांचने लिए फरीदाबाद लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति पता चलेगी।



सहायक थाना प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के तुरंत बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। वहां से कुछ श्रमिकों व चार दिन पहले पकाए गए मांस को बर्तन सहित कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -जयबीर सिंह, एसआई एवं सहायक बाढड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed