फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Migrant worker dies after being hit by a stone in Khedi Battar crusher zone

Charkhi Dadri News: खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में पत्थर लगने से प्रवासी श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker dies after being hit by a stone in Khedi Battar crusher zone
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव खेड़ी बत्तर स्थित जोन में एक क्रशर पर मंगलवार सुबह काम करते समय पत्थर लगने से वहां कार्यरत प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। शाम को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते शाम तक पोस्टमार्टम के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव देहुआ माजरा निवासी करीब 21 वर्षीय अश्वनी कुमार गांव खेड़ी बत्तर स्थित जोन में एक क्रशर पर पिछले करीब एक वर्ष से काम करता था। मंगलवार सुबह काम करते समय पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रशर संचालक व वहां काम कर रहे श्रमिक उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पर चिकित्सकों की हड़ताल की सूचना पाकर एक बार तो लोग शव को बगैर पोस्टमार्टम करवाए वापस ले जाने लगे, लेकिन बाद में वहां तैनात चिकित्सकों ने मना कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद ही ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद दादरी सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल व घटनास्थल पर जाकर जांच की। इस दौरान शाम के करीब पांच बजने पर एक बार तो मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया गया। जिस पर पुलिस व परिचित सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और आज ही पोस्टमार्टम करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने एक कंसल्टेंट चिकित्सक को पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।
दादरी सदर पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शिवकुमार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक अश्वनी कुमार अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed