फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Meter corporation running without getting current, sent a bill of 11 thousand

Charkhi Dadri News: बिना करंट मिले दौड़ रहा मीटर निगम ने भेजा 11 हजार का बिल

Sat, 26 Aug 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Meter corporation running without getting current, sent a bill of 11 thousand
बिजली निगम के कैंप के दौरान अधिकारियों को मोबाइल में बिना कनेक्शन का मीटर दिखाता उपभोक्ता सोमबी
चरखी दादरी। अग्रसेन धर्मशाला में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को जन समस्या निवारण कैंप लगाया गया। इसमें पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली निगम कर्मचारियों की अजीबो-गरीब लापरवाही अधिकारियों को गिनवाईं। एक मामला तो ऐसा सामने आया जिसमें कर्मचारियों ने 11 माह पहले मीटर तो लगा दिया, लेकिन कनेक्शन आज तक नहीं किया और बिल नियमित भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एक किसान ने बताया कि सिक्योरिटी राशि जमा करवाने के पांच साल बाद भी उसे ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। वो कभी ढिगावा तो कभी बाढड़ा बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश है।
विज्ञापन

- लंबित 26 शिकायतों के समाधान का मिला आश्वासन
कैंप के दौरान 71 उपभोक्ताओं ने अपनी विभिन्न शिकायतें दर्ज करवाई। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने 45 शिकायतों का निपटारा तुरंत प्रभाव से करवा दिया जबकि अन्य शिकायतों का निपटान एक सप्ताह के अंदर करवाने का आश्वासन दिया। कैंप में अधिकतर शिकायतें बिजली बिलों से संबंधित रखी गईं। कैंप में एक्सईएन अमित कंबोज व भिवानी एक्सईएन विकास यादव ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... उपभोक्ता कैसे झेल रहे परेशानी
केस-1- साहब, मेरे मीटर का कनेक्शन तो करवा दो
महेंद्रगढ़ चौक निवासी सोमबीर ने बताया कि अक्तूबर 2022 में नया मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया था। निगम के कर्मचारी नवंबर 2022 में मीटर तो लगा गए लेकिन बिजली कनेक्शन ही नहीं किया। ऐसे में मीटर लगाने का उसे कोई फायदा नहीं हुआ और बिना बिजली बरते उसे अब साढ़े 11 हजार का बिल भेज दिया।

केस-2: पांच साल पहले जमा करवा चुका 30 हजार, कनेक्शन तो दे दो
कारीदास से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे किसान राजेश का कहना है कि उसने ट्यूबेल कनेक्शन के लिए वर्ष 2018 में बाढड़ा स्थित निगम कार्यालय में आवेदन कर मीटर की 30 हजार रुपये की राशि जमा करवाई थी। अब तक उसे कनेक्शन नहीं दिया गया और न ही राशि वापस की गई। राजेश ने कहा कि वो बेहद परेशान है।
केस:3- घर पर लगवा चुका नया मीटर, बिल मिल रहा पुराने का
बौंदकलां से आए उपभोक्ता नरेश कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में अपने पिता के नाम चल रहे मीटर जलने के बाद बंद करवा अपने नाम से नया मीटर लगवाया था। पिता के नाम वाले मीटर का सभी बकाया भी भर दिया था लेकिन निगम के कर्मचारी लगातार बंद करवाए गए मीटर का बिल भेज रहे हैं।

केस: 4- 2750 रीडिंग को कर दिया 27 हजार, 2.80 लाख का भेजा बिल
तिकोना पार्क निवासी शंकरलाल ने कहा कि उनके मीटर ने 2750 रीडिंग निकाली हुई है। निगम के कर्मचारियों ने रीडिंग 27 हजार दर्शाकर दो लाख 80 हजार रुपये का बिल भेज दिया है। बिल ठीक करवाने के लिए वो कई बार निगम कार्यालय में सभी अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन अभी तक उसका समाधान नहीं हुआ है।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में आईं 71 शिकायतों में से 45 का मौके पर निपटान करवा दिया गया और जो लंबित हैं उनका जल्द समाधान करवा देंगे।
-अमित कंबोज, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed