फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mentally disturbed man commits suicide

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed man commits suicide
चरखी दादरी। मानसिक रूप से परेशान रासीवास निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने वीरवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान जगबीर (57) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे बलविंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगबीर की पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसकी दो संतानें एक लड़का और एक लड़की है। लड़का करीब दस साल पहले घर छोड़कर चला गया और लड़की विवाहित है। पत्नी के गुजर जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर पर बुधवार देर शाम फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के भतीजे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed