फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Memorial to commemorate 349 people who lost their lives in the plane crash in Dadri

दादरी में बनेगा विमान हादसे में जान गंवाने वाले 349 लोगों की स्मृति में स्मारक

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Memorial to commemorate 349 people who lost their lives in the plane crash in Dadri
12 नवंबर 1996 को हुए विमान हादसे में पड़ा मलबा और मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग। (फाइल फोटो ) - फोटो : CharkhiDadri
चौबीस वर्ष पूर्व विमान हादसे में मारे गए 349 लोगों की स्मृति में टिकाण कलां में स्मारक व पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 15 से 20 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। प्रदेश सरकार से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय, सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दूतावास से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है किजिले के टिकाण गांव में 12 नवंबर 1996 की शाम सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। इस हादसे में 349 लोगों की मृत्यु हुई थी। ये हवाई दुर्घटना दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में से एक है। इसके बावजूद हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में यहां कोई स्मारक नहीं है। जिससे कि उस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन यहां आकर अपने प्रियजनों को श्रद्धांजलि दे सकें। ऐसे में जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने हवाई दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में एक स्मारक स्थल बनाने के लिए जगह को तलाशने के निर्देश दिए है। प्रशासन ने पंचायत की जमीन पर स्मारक बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को टिकाण गांव की पंचायती जमीन का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उपायुक्त स्वयं भी टिकाण गांव जाकर हादसे वाली जगह और पंचायती जमीन को देखेंगे।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को निशुल्क हवाई यात्रा कराने का रखा जाएगा प्रस्ताव
स्मारक के बन जाने के बाद सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस से हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को स्मारक पर आने के लिए निशुल्क हवाई यात्रा करवाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें यातायात साधन उपलब्ध करवाने और रहने की व्यवस्था करवाने सहित कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला मिनरल फंड के बजट से विमान हादसे में मारे गए 349 लोगों की याद में स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर जल्द से जल्द काम शुरू करने की योजना है और इस संबंध में मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी।
-राजेश जोगपाल, डीसी, चरखी दादरी।

  स्मारक निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी राजेश जोगपाल।

स्मारक निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी राजेश जोगपाल।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed