फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Memorandum submitted to MLA to get the colony legal

कॉलोनी वैध करवाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA to get the colony legal
चरखी दादरी। शहर के ढाणी रोड क्षेत्र के निवासी कॉलोनी वैध न होने से मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। समस्या से परेशान लोगों ने बाढड़ा विधायक नैना चौटाला से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये उनकी कॉलोनी को वैध करवाकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह, पूर्व सैनिक रामफल, संतोष शर्मा, धर्मबीर रोहिल्ला, पूर्व सैनिक मनकेराम, पूर्व कैप्टन सत्यवान, जयनारायण व सत्यवान ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके एरिया को आबाद हुए करीब 40 साल हो गए हैं। इस बस्ती में करीब 1500 मकान बने हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस बस्ती में सीवर व पेयजल लाइन भी बिछा रखी हैं जबकि यहां की बिजली आपूर्ति भी शहर के सब स्टेशन से होती है। इतना ही नहीं स्थानीय निवासियों के आधार कार्ड, फैमिली आईडी व अन्य सरकारी दस्तावेज शहर के पते पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन में बताया कि यह बस्ती शहर की प्रेमनगर कॉलोनी से सटी है लेकिन जमीन गांव ढाणी फौगाट की सीमा में है। इन लोगों ने कहा कि वे 40 साल से बस्ती के नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें शहरी तर्ज पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकें। इस समय कॉलोनी में गलियां कच्ची हैं जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने विधायक से इस क्षेत्र को नगर परिषद की सीमा में शामिल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed