{"_id":"685c4f18d060e723dd009627","slug":"meeting-of-farmers-in-kisan-bhawan-of-badhra-town-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-139467-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए किसानों का 30 तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए किसानों का 30 तक का अल्टीमेटम
Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के किसान भवन में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें मुआवजे के लिए किसानों ने सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में निर्दोष छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। बिजली दरों में वृद्धि, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा न देकर सरकार मनमानी कर रही है।
इन मांगों पर अमल न होने पर भाकियू सोमवार को किसान महापंचायत आयोजित कर सीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलन चलाएगी।
हरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव कर रही है। हिसार के विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर उन पर झूठे मामले दर्ज करवाना न्यायसंगत नहीं है। शासन और प्रशासन जनता के कल्याण के बजाय एचएयू में गलत परंपरा के आरोप में सरकार कुलपति को बर्खास्त करे।
किसान नेता ने कहा कि डीएपी खाद की किल्लत होना सरकार की लापरवाही को उजागर करता है। सरकार अपने गलत फैसलों को जल्द वापस ले। अन्यथा सोमवार को किसान महापंचायत के बाद सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में भाकियू के महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, राम अवतार लाड, कमल सिंह हड़ौदी, सतबीर बाढड़ा, ब्रह्मपाल बाढड़ा, भूप सिंह दलाल, मांगेराम, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।