{"_id":"6748c3bcd638b156390dda67","slug":"maximum-level-of-pollution-reached-230-aqi-on-thursday-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-127065-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वीरवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर पहुंचा 230 एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वीरवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर पहुंचा 230 एक्यूआई
Fri, 29 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा और दिनभर धूप खिली। वहीं, प्रदूषण का स्तर बुधवार के मुकाबले 44 एक्यूआई बढ़ गया। बुधवार को जहां प्रदूषण का स्तर 186 एक्यूआई दर्ज किया गया था तो वहीं, रविवार को यह स्तर 230 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आएगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
तापमान की अगर बात करें तो वीरवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान 2 व न्यूनतम एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मौसम अनुकूल बना हुआ है। सुबह के समय भी मौसम साफ रहता है और दिन भी खासी धूप खिलती है जिससे ठंड का प्रभाव नहीं बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 नवंबर तक तापमान में और गिरावट आएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। अब आने वाले समय में धीरे-धीरे तापमान गिरता जाएगा जिससे ठंड अपने तेवर दिखाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार दिसंबर व जनवरी माह में ठंड का ज्यादा प्रकोप बने रहने की आशंका है। बीच-बीच में नमी की वजह से कोहरा भी छाए जाने का अनुमान है।