फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mass organizations protest in front of DC office in protest against DITS fee hike

डीआईटीएस फीस बढ़ोतरी के विरोध में जनसंगठनों ने डीसी कार्यालय के सामने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mass organizations protest in front of DC office in protest against DITS fee hike
चरखी दादरी। डीआईटीएस फीस बढ़ोतरी समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर जनसंगठनों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। गौरतलब है कि डीआईटीएस वह शुल्क है जो सरल केंद्र की सेवाओं की एवज में लोगों को देना पड़ता है। वहीं प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधिमंडल डीसी श्यामलाल पूनिया से भी मिला और उनके समक्ष पर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह करीब साढ़े दस बजे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी लघु सचिवालय में एकत्र हुए और 11 बजे धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी कर व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन को जिले के पूर्व विधायकों समेत शहर के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि डीआईटीएस फीस में पांच गुना बढ़ोतरी करना सरसर गलत फैसला है। डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी को यह फैसला तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। जगबीर घसौला ने कहा कि तहसील कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अब गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। यह कमेटी गांवों में जाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जीएम धनराज, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान व कर्नल रघबीर छिल्लर, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, किसान नेता रणधीर, बलजीत फौगाट, सतबीर फौगाट, अधिवक्ता संजीव तक्षक, राजबीर फौगाट, अमित रावलधी, चिराग फौगाट व रणदीप सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed