फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Masked youths created ruckus at the toll plaza, pelted stones after beating the manager

टोल प्लाजा पर नकाबपोश युवकों ने मचाया उत्पात, मैनेजर को पीटने के बाद पत्थरबाजी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Masked youths created ruckus at the toll plaza, pelted stones after beating the manager
चरखी दादरी। मोरवाला टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात नकाबपोश छह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पहले यहां मैनेजर के कमरे में जाकर मारपीट की और इसके बाद स्टाफ पर भी पत्थर भी बरसाए। घायल मैनेजर के बयान पर अचीना ताल चौकी पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा मैनेजर का कहना है कि मुंह ढका होने के चलते वो एक भी आरोपी को नहीं पहचान पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दिल्ली निजामपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मोरवाला टोल प्लाजा पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहा था। उसी दौरान नकाब से मुंह को ढके छह युवक उसके कमरे में घुस आए। दो ने उसके हाथ पकड़े और उनके अन्य साथियों ने उसे डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे धमकी दी और बाहर आ गए। मैनेजर ने बताया कि उसके कमरे से बाहर आने के बाद उक्त युवकों ने अपने वाहनों में सवार होकर उनकी तरफ पत्थर भी फेंके। आरोपी बोलेरो व पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे। मैनेजर ने बताया कि उसके परिचित कुलदीप ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

- 18 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप
घायल मैनेजर धर्मपाल का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसने बताया कि कमरे में की गई मारपीट के दौरान उसका पर्स जमीन पर गिर गया। पर्स से 18 हजार रुपये बाहर आ गए, जिसे आरोपी उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 147, 149, 323, 452 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, अचीना ताल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed