फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Masked youth poured petrol through window and set fire to liquor vend in Dadri

Dadri: नकाबपोश युवकों ने शराब के ठेके को निशाना बनाया, खिड़की से पेट्रोल डाल लगाई आग; दो लोगों पर केस दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 03:00 PM IST
सार

चरखी दादरी में शराब ठेके आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दलबीर व सत्यबीर दो लोग ठेका में मौजूद थे और उसी दौरान दो नकाबपोश युवक एक पेट्रोल की बोतल व डंडा लेकर आए। इसके बाद उक्त युवकों ने आते ही ठेके की खिड़की से पेट्रोल अंदर फेंक दिया और लाइटर से आग लगा दी।

विज्ञापन
Masked youth poured petrol through window and set fire to liquor vend in Dadri
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव उण स्थित एक शराब ठेके में दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में ठेकेदार काे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, शराब ठेकेदार ने इसकी शिकायत बौंदकलां पुलिस थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि वह गांव बौंदकलां का निवासी है और उसने बौंदकलां सर्कल क्षेत्र में उण गांव के कटेसरा रोड पर साल 2023- 24 में परमार वाइन के नाम से शराब ठेका लिया हुआ है। ठेका पर उसने गांव उण निवासी दलबीर को बतौर सेल्समैन रखा हुआ है।
विज्ञापन


नरेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी की रात उसका हिस्सेदार सत्यबीर उर्फ सत्य पैसे लेने ठेका पर आया हुआ था। दलबीर व सत्यबीर दोनों ठेका में मौजूद थे और उसी दौरान दो नकाबपोश युवक एक पेट्रोल की बोतल व डंडा लेकर वहां आए। इसके बाद उक्त युवकों ने आते ही ठेके की खिड़की से पेट्रोल अंदर फेंक दिया और लाइटर से आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर भागकर बचाई जान
बदमाशों के ठेके में आग लगाने के बाद अंदर मौजूद सत्यबीर और दलबीर ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।  उनका कहना है कि इस घटना से उनको दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से सामान और शराब की बोतलें जल गईं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। भी जलकर राख हो गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed