{"_id":"666f23f9dd3ac0b2650bc0dc","slug":"masked-miscreants-beat-up-a-man-going-to-the-shop-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119055-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुकान पर जा रहे व्यक्ति को नकाबपोश बदमाशों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुकान पर जा रहे व्यक्ति को नकाबपोश बदमाशों ने पीटा
Sun, 16 Jun 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल भीम सिंह।
चरखी दादरी। दुकान पर जा रहे शहर निवासी एक व्यक्ति पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोट लगी और राहगीरों ने उसका बचाव कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
शहर के वार्ड 17 निवासी भीम सिंह (55) ने बताया कि वह कपड़ा सिलाई करता है और उसकी बंसल मार्केट में दुकान है। गत रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से दुकान पर जा रहा था। इसी बीच जब वह नगर परिषद परिसर में पहुंचा तो दो बाइक सवार नकाबपोश युवक उसके पास आए। उन्होंने बिना कुछ बोले ही अचानक डंडों से उस पर हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर राहगीरों ने उक्त युवकों से उसका बचाव किया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल ने बिना किसी कारण के उक्त युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कलियाणा निवासी युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
झोझूकलां। कलियाणा निवासी सतीश को गोली मारने के एक आरोपी को सीआईए ने 10 महीने बाद गिरफ्तार किया है। हमले में सतीश की जान बच गई थी। आरोपी की पहचान सोनीपत के किढोली पहलादपुर निवासी धर्मबीर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ 8 अगस्त 2023 को झोझूकलां पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
गांव कलियाणा निवासी सतीश 7 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ पीर बाबा के रास्ते से घर लौट रहा था। तभी गांव की ओर से एक थार उनके पास आई। उसमें सवार तीन व्यक्तियों में से एक के पास बंदूक व दो के पास पिस्तौल थी। इतनी देर में आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली सतीश के पेट में लगी और सिविल अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने अब इस मामले के आरोपी धर्मबीर को काबू कर लिया है।