फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Martyr body reached home in Dadri Lance Naik Manoj Phogat immersed in Panchtatva, son Prince lit funeral pyre

दादरी में घर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर: लांस नायक मनोज फोगाट पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रिंस ने दी मुखाग्नि

Sat, 17 May 2025 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 11:12 AM IST
सार

दादरी के समसपुर निवासी जवान के परिजनों ने बताया कि बीए पास मनोज वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। जवान मनोज का बचपन कांहड़ा गांव में मामा के घर गुजरा है जबकि शादी के बाद वो पैतृक गांव समसपुर रहने लगे थे।

विज्ञापन
Martyr body reached home in Dadri Lance Naik Manoj Phogat immersed in Panchtatva, son Prince lit funeral pyre
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के गांव समसपुर में निवासी शहीद मनोज कुमार की शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंत्येष्टि की गई। उनके पांच वर्षीय बेटे प्रिंस ने मुखाग्नि दी और सेना टुकड़ी ने सलामी देकर शहीद की अंतिम विदाई की। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव समसपुर निवासी मनोज फोगाट (34) पुत्र रणबीर सिंह सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग पंजाब के कपूरथला में ग्रेनेडियर यूनिट में थी। वीरवार सुबह सेना मुख्यालय से परिवार को मनोज के बलिदान होने की सूचना दी गई। इसके बाद परिजन कपूरथला के लिए रवाना हो गए। वहीं, दिवंगत जवान की पार्थिव देह शुक्रवार शाम 5 बजे तक गांव पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्थिव देह अल सुबह गांव पहुंची। इसके बाद सुबह सभी ने शहीद अमर रहे के नारे लगाए और करीब 10 बजे उनकी राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। 
विज्ञापन




14 साल पहले हुए थे भर्ती
समसपुर निवासी जवान के परिजनों ने बताया कि बीए पास मनोज वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। जवान मनोज का बचपन कांहड़ा गांव में मामा के घर गुजरा है जबकि शादी के बाद वो पैतृक गांव समसपुर रहने लगे थे। दिवगंत जवाल के पिता, भाई व बहन की पहले मौत हो चुकी है और अब मनोज के बलिदान से परिवार पर दुखों का कहर टूट पड़ा है। दिवगंत जवान के एक पांच वर्षीय बेटा व एक सात वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह पहुंचे श्रद्धांजलि देने 
शनिवार को सुबह मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद की मां संतोष ने कहा कि बेटे ने दूध की लाज रखी है और इससे बड़ा मान क्या हो सकता है। वहीं पत्नी रेखा ने भी अपने पति की शहादत पर गर्व बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed