फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Martyr Arvind's wife gets honor from the President

Charkhi Dadri News: शहीद अरविंद की पत्नी को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Martyr Arvind's wife gets honor from the President
पिंकी सांगवान का गांव पहुंचने पर अभिनंदन करते ग्रामीण और पूर्व सैनिक। 
झोझूकलां। गांव झोझूकलां निवासी शहीद अरविंद सांगवान की पत्नी वीरांगना पिंकी सांगवान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद अरविंद सांगवान ने 23 दिसंबर 2022 को लद्दाख में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। ग्रामीणों ने उनकी शहादत को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और वीरांगना पिंकी सांगवान को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने को गांव और जिले की उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार सोमबीर शर्मा ने बताया कि देशभर से केवल छह वीरांगनाओं को यह सम्मान मिला है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पिंकी सांगवान जैसे परिवारों को संघर्षों का सामना करना पड़ता है, और उनकी यह उपलब्धि अन्य वीरांगनाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर शहीद के पिता राजेंद्र सांगवान, गांव के सरपंच अशोक सांगवान, पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के उपप्रधान कैप्टन रतन सिंह, महासचिव सूबेदार राजेश फौगाट, कोषाध्यक्ष हवलदार उमेद सिंह, और खंड प्रधान सूबेदार मेजर दलीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना बोलीं-दोनों बच्चों कोसेना में भेजूंगी
पिंकी सांगवान ने कहा कि उनके पति ने देश के लिए शहादत दी वो व्यर्थ नहीं जाएगी और अपने बच्चों को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करूंगी। उन्होंने कहा कि पति की शहादत पर गर्व है।


24 जुलाई को सीएम ने किया था प्रतिमा का अनावरण
24 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झोझूकलां आए थे और उस दौरान उन्होंने शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण किया था। सोमवार को उनकी पत्नी पिंकी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed