{"_id":"619fd904218d7708837a9d8b","slug":"married-woman-hanged-herself-in-suspicious-circumstances-charkhidadri-news-hsr617812637","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सैनीपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकर जान दे दी । सिटी थाना पुलिस ने वीरवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार सैनीपुरा निवासी रेखा पत्नी शंकर (26) ने बुधवार शाम घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे पर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद उसका पति शंकर ऊपर पहुंचा तो रेखा फंदे पर झूलती मिली। इसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने मृतका रेखा की मां कमलेश के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका का पति काठमंडी स्थित एक दुकान पर काम करता है।
वर्जन
मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। रेखा की शादी सात साल पहले हुई थी और उसका पांच वर्ष का एक बेटा भी है।
एएसआई राकेश, जांच अधिकारी